• Breaking News

    Jaunpur News: डाक्टर को मारी गोली, हालत नाजुक

    JAUNPUR UPDATE NEWS
    सोंगर गांव के पास बुधवार की देररात बाइक सवार हमलावरों ने चिकित्सक को गोली मार दी। उनका बीएचयू ट्रामा सेंटर में इलाज चल रहा है। हालत नाजुक बनी हुई है। तहरीर के आधार पर पुलिस हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर आरोपितों की तलाश में जुटी है। घटना का कारण चुनावी रंजिश बताई जा रही है।
    सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के धौरइल गांव के डाक्टर अखिलेश गौतम (30) पड़ोसी जिले आजमगढ़ के दीदारगंज थाना क्षेत्र स्थित भादो बाजार में क्लीनिक चलाते हैं। सोंगर गांव में किराए पर कमरा लेकर वह रोजाना बाइक से क्लीनिक आते-जाते हैं। बुधवार की रात मरीजों को देखने के बाद करीब 11 बजे घर आ रहे थे। गांव के पास घात लगाकर बैठे बाइक सवार दो बदमाशों ने उन्हें रोककर तमंचे से पेट में दो गोलियां मार दी। वह लहूलुहान होकर गिरकर तड़पने लगे। गोली की आवाज सुनकर ग्राम प्रधान व बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना देकर घायल डाक्टर को नगर के एक निजी अस्पताल पहुंचाया। डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहां से उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। थाना प्रभारी निरीक्षक राजेश यादव ने बताया कि डाक्टर अखिलेश गौतम की क्लीनिक के बगल में मेडिकल स्टोर चलाने वाले जीशान से ग्राम पंचायत चुनाव में एक प्रत्याशी के समर्थन को लेकर विवाद हुआ था। तहरीर के आधार पर जीशान व एक अज्ञात के विरुद्ध हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad