• Breaking News

    Jaunpur News: मतगणना में एजेंट बनने वाले करा ले अपना कोरोना का टेस्ट : A.D.M

    JAUNPUR UPDATE NEWS

     जौनपुर। अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रामप्रकाश ने अवगत कराया है कि त्रिस्तरीय सामान्य पंचायत निर्वाचन 2021 में मतगणना दिनांक 2 मई  को सभी विकासखंड मुख्यालयों पर स्थित मतगणना स्थल पर संपन्न होनी है। प्रदेश एवं जनपद में लगातार बढ़ते कोविड-19 के दृष्टिगत रखते हुए मतगणना की प्रक्रिया में कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन सुनिश्चित किया जाना है ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार का संक्रमण न फैले।


     इस हेतु उचित होगा कि विभिन्न पदों के लिए सभी प्रत्याशी उनके निर्वाचन एजेंट एवं मतगणना अभिकर्ता अपना अपना कोविड-19 टेस्ट अपने अपने क्षेत्र में पड़ने वाले सीएचसी पर स्थापित कोविड-19 टेस्ट-फेसेलिटी पर अपना टेस्ट करा ले। अपनी नेगेटिव टेस्ट रिपोर्ट के साथ की मतगणना स्थल पर प्रवेश के लिए लाना अनिवार्य होगा।



     प्रत्येक मतगणना स्थल पर मुख्य द्वार पर कोविड हेल्प डेस्क लगाई जाएगी, जहां पर प्रवेश करने वाले सभी कार्मिकों, सुरक्षाकर्मियों, प्रत्याशियों तथा मतगणना अभिकर्ताओं का टेंपरेचर चेक किया जाएगा तथा हाथों को सेनेटाइज किया जाएगा। मतगणना केंद्र पर राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार उपस्थित रहने वाले व्यक्तियों को मास्क लगाना अनिवार्य है बिना मास्क लगाए किसी भी व्यक्ति को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। सभी मतगणना कर्मिकों के लिए मतगणना टेबल पर पर्याप्त संख्या में मास्क, सैनिटाइजर एवं ग्लब्स की व्यवस्था की जा रही है।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad