• Breaking News

    Jaunpur News: दो बाइकों की टक्कर में एक की मौत दो लोग घायल

    Jaunpur Update News

    खेतासराय। खुटहन थाना क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास बुधवार को दो बाइक की आमने-सामने भिड़ंत में बाइक सवार एक युवक की मौत हो गई। हादसे में महिला समेत दो अन्य लोग घायल हुए हैं। जिला अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर एक घायल को वाराणसी रेफर कर दिया गया।

     खेतासराय थाना क्षेत्र के यूनुसपुर गांव निवासी मो. जैद (23) पुत्र मो. आमिर अपने रिश्तेदार नुसरत (35) पत्नी खुर्शीद को दवा दिलाने के लिए बाइक से खुटहन क्षेत्र के गौसपुर जा रहा था। खुटहन क्षेत्र के तिघरा मोड़ के पास सामने से आ रहे बाइक सवार अहिरोपरशुरामपुर निवासी वहीद (18) पुत्र मुख्तार से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में तीनों बाइक सवार घायल हो गए। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें पीएचसी सोंधी लाया गया। यहां मो. जैद और वहीद की हालत गंभीर देख कर चिकित्सक ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। मो. जैद की जिला अस्पताल जाते समय रास्ते में मौत हो गई। वहीद को बीएचयू रेफर कर दिया गया।

    Advertisement




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad