• Breaking News

    UP: इस जिले पंचायत चुनाव हुए रोचक, लगा ग्लैमर का तड़का, ढाई फीट की अनीता और आशा किन्नर मैदान में

    उत्तर प्रदेश में पंचायत चुनावों का शोर मचने लगा है। वहीं, जौनपुर जिले में पंचायत चुनावों के मैदान में कई दिग्गज उतर आए हैं। इसके बाद से जौनपुर में पंचायत चुनाव और ज्यादा रोचक हो गए हैं। 

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह, मिस इंडिया-2015 रनर अप दीक्षा सिंह, भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह मैदान में हैं। वहीं, आशा किन्नर भी ग्राम प्रधान का चुनाव लड़ेंगी। उन्होंने मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत से नामांकन किया है। 

    अनीता शर्मा ने किया नामांकन

    जिला पंचायत सदस्य पद पर रविवार को वार्ड संख्या-22 बदलापुर से अनीता शर्मा ने नामांकन किया। महज ढाई फीट की अनीता नामांकन प्रक्रिया खत्म होने से ठीक एक मिनट पहले 4.59 बजे कलेक्ट्रेट पहुंची थीं। सुरक्षा जांच के बाद सीधे नामांकन कक्ष में पहुंच गईं। उन्होंने एक सेट में अपना पर्चा दाखिल किया। इस दौरान उनके साथ पति सुरेश भी मौजूद रहे।

    पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी भी मैदान में

    जौनपुर जिले में पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला सिंह ने शनिवार को जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन किया। वह वार्ड संख्या 45 (सिकरारा तृतीय) से उम्मीदवार हैं। श्रीकला सिंह के नामांकन के बाद जिले के सियासी हलके में खलबली मची हुई है। उनके पति धनंजय सिंह हाल में ही जेल से जमानत पर छूटे हैं। जमानत से छूटने के बाद से वह फरार हैं। अजीत सिंह हत्याकांड में साजिश रचने के आरोप में शनिवार को पुलिस ने उनके घर दबिश भी दी, लेकिन पुलिस को बैरंग लौटना पड़ा।

    आशा किन्नर के खिलाफ भोजपुरी फिल्म निर्माता

    आशा किन्नर ने भी रविवार को नामांकन पत्र दाखिल किया। उन्होंने मीरगंज क्षेत्र की करियांव ग्राम पंचायत से नामांकन किया है। वहीं, इसी ग्राम पंचायत से प्रधान पद के लिए भोजपुरी फिल्म निर्माता पिंटू सिंह भी मैदान में उतरे हैं। इसी को लेकर करियांव ग्राम पंचायत अब चर्चा में आ गई है।

    मिस इंडिया-2015 रनर अप भी मैदान में

    फेमिना मिस इंडिया-2015 की रनर अप दीक्षा सिंह ने पंचायत चुनाव में उतरने का फैसला किया, तभी से वह चर्चा में हैं। उन्होंने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन भी दाखिल कर दिया है। वह एक्ट्रेस-मॉडल हैं। मॉडल दीक्षा सिंह ने रविवार को जिला पंचायत के वार्ड संख्या-26 बक्शा से नामांकन किया। जौनपुर जिले के बक्शा ब्लॉक के ही चितौड़ी गांव की रहने वाली दीक्षा टीवी विज्ञापन में काम कर चुकी हैं।





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad