जौनपुर में पंचायत चुनाव ड्यूटी करने वाले 41 शिक्षकों की मौत, प्राथमिक शिक्षक संघ ने जारी की सूची
JAUNPUR UPDATE NEWS
महामारी के इस दौर में चुनावी प्रशिक्षण व ड्यूटी के चलते 41 शिक्षकों व दो परिचालकों को अपनी जान गंवानी पड़ी। इन मृत शिक्षकों की सूची जारी करते हुए प्राथमिक शिक्षक संघ ने पीड़ित परिवार को 50 लाख रुपये की मदद वह मृतक आश्रितों को तत्काल नौकरी दिए जाने की मांग की है। संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद शुक्ला ने कहा है कि संगठन चुनावी ड्यूटी के बदले जान गंवाने वाले इन शिक्षकों व कर्मचारियों के पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।
उन्होंने कहा कि गंभीर रूप से बीमार व चुनाव ड्यूटी करने में असमर्थ कई शिक्षक साथियों ने अपनी ड्यूटी कटवाने के लिए जिम्मेदार अधिकारियों के दर पर गुहार लगाई थी लेकिन उन साहबों का दिल नहीं पसीजा और परिणाम स्वरूप हमारे इन शिक्षक साथियों को चुनावी ड्यूटी के एवज में अपने प्राण गंवाने पड़े। उन्होंने विकास खंडवार मृत शिक्षकों की सूची भी जारी की है। उन्होंने कोरोना संक्रमण काल में पंचायत चुनाव के चलते जान गंवाने वाले इन शिक्षकों के पीड़ित परिवार की हर संभव मदद का भरोसा भी दिलाया है।
दूसरी तरफ जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी प्रवीण कुमार तिवारी ने कहा कि जो सूची सौंपी गई है वह गलत है। चुनाव ड्यूटी में लगे 26 से 28 शिक्षकों की ही कोविड संक्रमण से मौत हुई है। कुछ अन्य बीमारियों की चपेट में आकर दम तोड़े हैं। सभी खंड शिक्षा अधिकारियों से सूची मांगी गई है।
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।