• Breaking News

    यूपी: बाथरूम में 57 सांप, आफत में है इस परिवार के लोगों की जान, हैरानी के साथ ही इलाके में दहशत का माहौल

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    फतेहपुर जिले में बिंदकी के एक घर में अगर एक सांप आ जाए तो घरवालों की सांसे अटकने लगती है। जहानाबाद के एक परिवार की हालत यह है कि यहां तीन दिन में 57 छोटे और बड़े सांप निकल चुके हैं और यह सिलसिला मंगलवार को भी जारी रहा। बाथरूम में पाइप के रास्ते आ रहे इन सांपों से बचने के हर प्रयास नाकाफी हो रहा है।

    परिवार की जान आफत में फंसी है। जहानाबाद कस्बे के लालूगंज मोहल्ला निवासी गयादीन सोनी के घर के बाथरूम में रविवार से छोटे और बड़े सांप निकल रहे हैं। यह सांप जलनिकासी के लिए बने पाइप के रास्ते बाथरूम में आ रहे हैं। रविवार को जब सांप निकलना शुरू हुए तो परिवार में दहशत फैल गई।

    किसी तरह से सांपों को पकड़कर डिब्बे में बंद किया गया तो सोमवार को फिर से सांप निकलने लगे। उन्हें भी पकड़कर बंद किया गया तो मंगलवार की सुबह भी सांप निकले। यह देख उन्होंने नगर पंचायत को सूचना दी तो कर्मचारी वहां पहुंचे और कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। बावजूद इसके सांप निकले।

    गयादीन सोनी ने बताया कि इस घटना से पूरे परिवार की जान आफत में है। स्थानीय प्रशासन से मदद की गुहार लगाई गई है। जिससे उसके परिवार को इन सांपों से मुक्ति मिल सके। उन्होंने बताया कि रविवार को कुल 17, सोमवार को 35 और मंगलवार को 10 सांप निकले हैं। जिन्हें पकड़कर जंगल में छोड़ा गया है।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad