• Breaking News

    जौनपुर में झाड़ियों के बीच लहूलुहान मिला युवक, शरीर पर घाव के निशान मिले, कपड़े खून से सने थे

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर में रामपुर थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव के समीप गोपालापुर मार्ग पर शनिवार की सुबह झाडिय़ों में युवक अचेत हाल में मिला। उसके शरीर पर गहरे घाव के निशान थे। कपड़े खून से सने थे। पुलिस ने उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया। पहचान के बाद पुलिस ने सूचना उसके परिजनों को दी।

    भगवानपुर गांव के समीप तालाब के पास शनिवार की सुबह ग्रामीण टहलने गए थे। यहां सड़क के किनारे झाडिय़ों में बीच एक युवक लहूलुहान हाल में मिला। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना 112 नंबर पर दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने काफी प्रयास किया, लेकिन शिनाख्त नहीं हो सकी। घायल को रामपुर सीएचसी ले जाया गया, जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

    उपचार के दौरान होश में आने पर उसने अपना नाम कमलकांत मौर्य (24) पुत्र अशोक मौर्य निवासी भदोही कोतवाली बताया। मौके पर पहुंचे परिजनों के मुताबिक युवक शुक्रवार की शाम घर से निकला था। इसके बाद से उसका कहीं पता नहीं था। रामपुर एसओ विजय शंकर सिंह ने बताया कि युवक अभी कुछ बताने की स्थिति में नहीं था। पूछताछ के बाद स्पष्ट होगा कि वह इस हालत में कैसे पहुंचा।

    ADVERTISEMENT


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad