• Breaking News

    Jaunpur News: छोटे भाई की तेरहवीं के दिन बड़े भाई की मौत, सकते में ग्रामीण

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर के जफराबाद रामपुर थाना क्षेत्र के गंधौना गांव में दो सगे भाइयों की मौत का विलाप अभी शांत भी नहीं हुआ था कि अब जलालपुर के केशवपुर गांव में चंद दिनों की अंतराल में दो भाइयों की मौत हो गई। पहले छोटे भाई ने दम तोड़ा तो ठीक तेरहवें दिन बड़े भाई की जान चली गई। दोनों ही भाई बीमार थे। उन्हें सर्दी, खांसी, बुखार की समस्या था। एक-एक कर दो भाइयों की मौत से पूरा गांव सकते में हैं।

    केशवपुर गांव निवासी विनोद सिंह (50) इंटर कॉलेज में अध्यापक थे। त्रिस्तरीय पंचायती चुनाव में ड्यूटी करने के बाद घर आने पर उनकी तबीयत खराब हो गई। सर्दी-खांसी, बुखार से पीड़ित होने पर परिजनों ने मेडिकल स्टोर से दवा लेकर दी, लेकिन तबीयत में सुधार नहीं हुआ तो 18 अप्रैल को अस्पतात ले जाया गया, जहां ऑक्सीजन उपलब्ध न होने से उनकी कुछ देर बाद मौत हो गई। बड़े भाई शिवप्रकाश (52) की देख-रेख में अंतिम संस्कार हुआ। परिवार त्रयोदयाह कार्यक्रम में जुटा था। इस बीच तीन दिन पहले उनकी भी तबीयत खराब हो गई।


     सर्दी-खांसी, बुखार के लक्षण होने पर परिजन अस्पताल लेकर गए। यहां भर्ती कर उनका उपचार चल रहा था। शनिवार को छोटे भाई विनोद सिंह के तेरहवीं की तैयारी चल रही थी। दोपहर में शिवप्रकाश के मौत की खबर पहुंच गई। यह सुनते ही परिवार बदरहवास हो गया। महज 13 दिनों के अंदर दो भाइयों की मौत से पूरा गांव स्तब्ध है।

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad