कोरोना कर्फ्यू में नौकरी जाने से परेशान व्यक्ति ने की खुदकुशी
JAUNPUR UPDATE NEWS
हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के नूरपुर थाना क्षेत्र के तहत जाच्छ पंचायत में मंगलवार रात को एक व्यक्ति ने अपने घर में लोहे के जंगले में रस्सी डालकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान कुलभूषण (44) पुत्र खेमराज निवासी जाच्छ के रूप में हुई हैं। थाना प्रभारी कल्याण सिंह ने बताया कि कुलभूषण ने आत्महत्या से पहले सुसाइड नोट में लिखा है
कि वह आत्महत्या कर रहा है। उसके मरने के बाद परिवार के किसी भी सदस्य को परेशान न किया जाए। सुसाइड नोट में मृतक ने लिखा है कि कोविड कर्फ्यू में नौकरी न मिलने से मानसिक तौर पर परेशान था। कोरोना कर्फ्यू से पहले पंजाब में एडहॉक पर किसी स्कूल में टीचर था, लेकिन नौकरी जाने से काफी समय खाली रहने के बाद मानसिक तनाव में रहने लगा।
मृतक कुछ समय पूर्व कोविड संक्रमण से ठीक होकर घर आया था। कोविड प्रोटोकाल के अनुसार अलग ही रह रहा था। सुबह कमरे में न दिखने पर परिवार वालों ने उसे ढूंढा तो जंगले से लटके पाया। पुलिस ने सुसाइड नोट को अपने कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। मृतक अपने पीछे मां, पत्नी, तीन लड़कियां छोड़ गया है। सबसे बड़ी लड़की की आयु करीब 12 वर्ष है। पुलिस को यह सूचना मृतक के पिता खेमराज ने दी। पुलिस ने मौके पर जाकर तहकीकात के बाद मामला दर्ज किया। सब इंस्पेक्टर दुनी चंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया।
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।