सरकार ने कहा- जिम्मेदारी से बचने की कोशिश कर रहा व्हाट्सएप
JAUNPUR UPDATE NEWS
इलेक्ट्रॉनिक्स एवं आईटी मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि भारत सरकार निजता के अधिकार का सम्मान करती है। मंत्रालय ने कहा कि व्हाट्सएप से किसी संदेश का उद्गम (ओरिजिन) बताने के लिए कहा जाता है तो इसका अर्थ निजता के अधिकार का उल्लंघन करना नहीं है।
मंत्रालय ने कहा कि ऐसी जरूरतें केवल उन मामलों में पड़ती है जब किसी विशेष संदेश के प्रसार पर रोक लगानी होती है, जांच करनी होती है या स्पष्ट यौन सामग्री जैसे गंभीर अपराधों में सजा देनी होती है।
आईटी मंत्रालय ने यह भी कहा कि एक ओर व्हाट्सएप अपनी एक अलग निजता नीति को लागू करने की मांग कर रहा है। जहां वह अपने सभी उपयोगकर्ताओं का डाटा अपनी पैरेंट कंपनी फेसबुक के साथ साझा करेगा। वहीं दूसरी ओर व्हाट्सएप कानून और व्यवस्था को बनाए रखने और फर्जी खबरों पर अंकुश लगाने के लिए आवश्यक मध्यस्थ दिशा-निर्देशों को लागू करने से इनकार करने का हर संभव प्रयास करता है।
मंत्रालय ने कहा कि भारत में हो रहे सभी काम यहां के कानूनों के अनुसार होने चाहिए। व्हाट्सएप की ओर से दिशा-निर्देशों का पालन करने से इनकार करना, उस उपाय की स्पष्ट अवहेलना है जिसके इरादे पर निश्चित रूप से संदेह नहीं किया जा सकता है
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।