• Breaking News

    इन विश्वविद्यालयों ने रद्द की परीक्षाएं, इन कक्षाओं के छात्र-छात्राओं को मिलेगी राहत

    देशभर में कोरोना महामारी के संक्रमण के मामलों में तेजी से इजाफा हो रहा है। जहां एक ओर स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं, वहीं दूसरी ओर बच्चों से लेकर युवाओं तक की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। देश के उच्च शिक्षण संस्थान भी इससे अछूते नहीं है। अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन जैसे हालात बन चुके हैं।

    इस बीच, कुछ राज्यों में विश्वविद्यालय, कॉलेज ऑनलाइन परीक्षाएं करवा रहे हैं तो कुछ ने ऑनलाइन और ऑफलाइन परीक्षाओं को रद्द और स्थगित कर दिया है। इस क्रम में बीएचयू, इलाहाबाद यूनिवर्सिटी, कश्मीर विश्वविद्यालय और महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय, मोतिहारी, बिहार भी परीक्षाएं रद्द कर चुके हैं। 

    इलाहाबाद विश्वविद्यालय की परीक्षाएं रद्द और स्थगित

    उत्तर प्रदेश के प्रयागराज स्थित इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) एवं संघटक महाविद्यालयों में विभिन्न स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की परीक्षाओं को रद्द और स्थगित कर दिया गया है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन ने क्षेत्र में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण के मामलों के मद्देनजर यह फैसला किया है। इसके साथ ही स्नातक तृतीय वर्ष के छात्रों की प्रोन्नति का फार्मूला तय कर दिया गया है। प्रमोट किए जाने वाले छात्र-छात्राओं को सात फीसदी अंक बढ़ाकर स्नातक अंतिम वर्ष की मार्कशीट प्रदान की जाएगी। इस बारे में इलाहाबाद विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से वेबसाइट पर अधिसूचना जारी की गई है। 

    बीएचयू में 30 जून तक परीक्षाएं नहीं

    उत्तर प्रदेश के बड़े शहर और धार्मिक एवं शैक्षणिक नगरी वाराणसी में कोरोना संक्रमण के बढ़ते मामलों की संख्या को देखते हुए बीएचयू यानी बनारस हिंदू विश्वविद्यालय को 15 मई, 2021 तक के लिए बंद कर दिया गया था। इस अवधि के दौरान ऑनलाइन कक्षाएं भी नहीं चलेंगी। साथ ही विश्वविद्यालय में 30 जून, 2021 के पहले कोई भी परीक्षा नहीं आयोजित की जाएगी। कुछ परीक्षाओं को टालने और कुछ को रद्द करने के संबंध में निर्णय विश्वविद्यालय प्रबंध मंडल एवं परीक्षा समिति की चार मई, 2021 को हुई बैठक में किया गया था। 

    अंकों में ऐसे की जाएगी बढ़ोतरी 

    निर्णय के अनुसार, पीजी और प्रोफेशनल पाठ्यक्रमों में प्रथम एवं अंतिम सेमेस्टर को छोड़कर बाकी सभी सेमेस्टरों और स्नातक द्वितीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को बिना परीक्षा सीधे अगली कक्षा में प्रमोट किया जाएगा। इसके साथ ही स्नातक तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं को पिछली कक्षा में प्रदर्शन के आधार पर उत्तीर्ण घोषित करते हुए अंतिम वर्ष की मार्कशीट प्रदान की जाएगी। स्नातक तृतीय वर्ष के नियमित छात्र-छात्राओं को स्नातक प्रथम एवं द्वितीय वर्ष के औसत अंकों के साथ प्रत्येक पेपर में सात फीसदी अंक बढ़ाकर प्रमोट किया जाएगा। 

    प्रोफेशनल कोर्सेज की परीक्षाएं 15 मई से ऑनलाइन होंगी

    वहीं, इलाहाबाद विश्वविद्यालय (इविवि) द्वारा संघटक महाविद्यालयों में  संचालित विभिन्न व्यावसायिक पाठ्यक्रमों स्नातक और स्नातकोत्तर कक्षाओं की ऑनलाइन परीक्षाओं को लेकर शेड्यूल जारी कर दिया है। विश्वविद्यालय ने एमसीए, बीसीए और पीजीडीसीए कोर्सेज के एक्स छात्रों की दूसरी परीक्षा और परीक्षा के लिए परीक्षा कार्यक्रम भी जारी किया है। दूसरी परीक्षा 15 मई, 2021 से 22 मई, 2021 तक ऑनलाइन मोड में शुरू होगी। ये परिणाम भी 30 मई, 2021 तक घोषित कर दिए जाएंगे। 

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT





    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad