Jaunpur News:सड़क हादसों में महिला की मौत, पांच व्यक्ति घायल
JAUNPUR UPDATE NEWS
जौनपुर: अलग-अलग स्थानों पर सड़क हादसों में बाइक सवार महिला की मौत हो गई जबकि उसके भतीजे व दंपती समेत पांच लोग घायल हो गए। तीन को हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सिकरारा थाना क्षेत्र के रुकुनपुर निवासी 18 वर्षीय रितेश यादव पुत्र प्रेमचंद अपनी बुआ कलावती देवी पत्नी अमरदेव यादव निवासी ग्राम सद्दोपुर थाना बक्शा थाना को रविवार को बाइक पर बैठाकर उनके घर पहुंचाने जा रहा था।

जौनपुर-रायबरेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर बरगूदर पुल पर विपरीत दिशा से आ रही सफारी वाहन की चपेट में आने से बुआ-भतीजा गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। वहां कलावती ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने दुर्घटना करने वाली कार कब्जे में लेकर अज्ञात चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया है। पंवारा थाना क्षेत्र के भटेवरा गांव के वृद्ध धनई सरोज साइकिल से किसी रिश्तेदार के घर संवेदना जताने जा रहे थे। बंधवा मोड़ पर बोलेरो गाड़ी की चपेट में आने से घायल हो गए। इसके बाद अनियंत्रित बोलेरो ने कुछ दूरी पर बाइक सवार कुड़रिया निवासी भाईलाल, उनकी पत्नी नगीना देवी व पुत्र सुजीत (23) को भी धक्का मार दिया। तीनों घायलों को सीएचसी उपचार के लिए ले जाया गया। घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।