• Breaking News

    Jaunpur Corona: अब चार मई को खुलेंगे बाजार, कर्फ्यू तोड़ने पर होगी कार्रवाई

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर। व्यापारियों के स्वेच्छा से लगाए गए लॉक डाउन के दूसरे दिन भी शहर में अधिकांश दुकानें बंद रहीं। राशन, किराना, सब्जी-दूध, फल आदि की दुकानों को छोड़कर अन्य सभी प्रतिष्ठानों पर ताला लगा रहा। तिरासी घंटे के कोरोना कर्फ्यू से पहले घर के दैनिक उपयोग की वस्तुएं खरीदने के लिए शाम को बाजारों में भीड़ रही। पर्याप्त सामान लोग घरों में एकत्रित करने को आतुर रहे, ताकि कर्फ्यू के दौरान बाहर निकलने की जरूरत न पड़े।

    कोरोना संक्रमण की चेन तोड़ने के लिए व्यापारियों ने पिछले दिनों बैठक कर 29 व 30 अप्रैल को खुद से लॉक डाउन लगाने का निर्णय लिया था। इस दौरान सिर्फ दैनिक उपयोग वाली वस्तुओं से जुड़ी दुकानें ही खुलनी थी। बृहस्पतिवार को बंदी का व्यापक असर दिखा। शहर से लेकर अधिकांश ग्रामीण क्षेत्रों के बाजार बंद रहे। शुक्रवार को शहर में तो बंदी का असर दिखा, लेकिन मुंगराबादशाहपुर, शाहगंज, मछलीशहर, मड़ियाहूं सहित अन्य प्रमुख कस्बों में दुकानें खुली रहीं।


    कोरोना कर्फ्यू का समय सोमवार की बजाय मंगलवार तक किए जाने के बाद व्यापारियों ने शुक्रवार को दुकानें खोलकर अपना कारोबार किया। शहर में सब्जी, फल, किराना की दुकानों पर शाम होते ही खरीदारों की भीड़ रही। जरुरत के सामान जुटाने के लिए लोग घरों से बाहर आए। रात आठ बजे से पहले खरीदारी कर वापस घरों में लौट गए। डीएम मनीष कुमार वर्मा, एसपी राजकरन नय्यर ने भी शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण किया। इस दौरान बिना मास्क लगाए और बेवजह घूम रहे लोगों को फटकार लगाई। उनका चालान भी काटा गया।

    ADVERTISEMENT



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad