Jaunpur News: बड़े भाई की जल रही चिता, तब तक छोटे के भी निकले प्राण....
JAUNPUR UPDATE NEWS
आलमगंज। यह सिर्फ संयोग है या महामारी का असर। रामपुर क्षेत्र के गंधौना गांव में दो सगे भाइयों समेत तीन लोगों की एक ही दिन मौत से हर कोई स्तब्ध है। एक तरफ बड़े भाई की चिता जल रही थी, तब तक छोटे भाई के भी प्राण उड़ गए। कुछ देर बाद गांव के तीसरे युवक ने भी दम तोड़ दिया। अनहोनी की आशंका से ग्रामीणों ने खुद को घरों में कैद कर लिया है।
गंधौना धनापुर गांव निवासी लोथू पटेल (70) की बृहस्पतिवार की सुबह 8 बजे मृत्यु हो गई। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे। दोपहर बाद गांव और परिवार के लोग शव को दाह संस्कार के लिए ले गए। घाट पर लकड़ी सजाकर चिता में आग लगाई गई, तब तक अचानक घर पर मौजूद लोथू पटेल के छोटे भाई मंगरू पटेल (65) का भी निधन हो गया।
वह भी कुछ दिनों से बीमार थे। शुक्रवार की रात गांव के ही मनापुर बस्ती के चंदन गौड़ (35) पुत्र हीरा गौड़ का भी अचानक निधन हो गया। चंदन को भी बुखार और खांसी की शिकायत थी। एक के बाद एक मौत से पूरा गांव सहम गया। सूचना पाकर स्वास्थ्य विभाग की टीम भी गांव पहुंची, लेकिन बिना जांच किए ही लौट आई। रामपुर के प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ प्रवीण कुमार ने बताया कि मृतकों की जांच नहीं हुई थी।
सूचना पर गांव में स्वास्थ्य विभाग की टीम भेजी गई थी, लेकिन ग्रामीणों ने जांच कराने से मना कर दिया। कुछ ही लोगों ने दवा लिया। अन्य सबको हिदायत दी गई कि वह घरों में ही क्वारंटीन रहें।
ADVERTISEMENT


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।