Jaunpur News: प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या, शव को नहर में फेंका........
JAUNPUR UPDATE NEWS
मुंगराबादशाहपुर। पवांरा थाना क्षेत्र के रामपुर हरगिर गांव के पास 14 मई को नहर में मिली लाश की गुत्थी पुलिस ने सुलझा ली है। प्रेमी के साथ मिलकर पत्नी ने ही युवक की हत्या कर शव को नहर में फेंक दिया था। मंगलवार को पुलिस ने आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया। उनकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त चाकू, रस्सी व कपड़े भी बरामद हुए हैं। दोनों को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया है।

रामपुर हरगिर गांव के पास नहर में 14 मई को लाश मिली थी। काफी प्रयास के बाद उसकी शिनाख्त सुजानगंज थाना क्षेत्र के भुईधरा निवासी रामकुमार दुबे (35) के रूप में हुई। पोस्टमार्टम में हत्या की बात सामने पर आने पर पुलिस ने छानबीन शुरू की तो चौंकाने वाले तथ्य सामने आए। थानाध्यक्ष सेेतांशु शेखर पंकज ने बताया कि रामकुमार दुबे की पत्नी कंचन का मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के बेरमाव गांव निवासी रामाश्रय पटेल के साथ अवैध संबंध था। इसे लेकर कंचन और रामकुमार के बीच कई बार झगड़ा भी हो चुका था।
पति को रास्ते से हटाने के लिए पत्नी कंचन ने रामाश्रय पटेल के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया। कंचन के कहने पर ही रामाश्रय ने 11 मई की रात रामकुमार दुबे को अत्यधिक शराब पिलाने के बाद धारदार चाकू से हत्या कर शव को बेरमांव गांव के पास शारदा सहायक नहर में फेंक दिया। तीन दिनों बाद यह शव रामपुर हरगिर गांव के पास पाया गया। पूछताछ में दोनों ने हत्या की बात स्वीकार की। दोनों को गिरफ्तार कर संबंधित धाराओं में जेल भेज दिया गया है।
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।