Jaunpur: बिटिया सोनम की मदद को आगे आए लोग, ग्राम प्रधान ने उठाया देखभाल का जिम्मा...
JAUNPUR UPDATE NEWS
गौराबादशाहपुर। पिलखिनी गांव की 21 वर्षीय सोनम का कोरोना ने अंतिम सहारा भी छीन लिया है। मां की मौत के बाद अब उसकी देखरेख करने वाला कोई नहीं है। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है और एकलौता भाई जेल में बंद है। घर की पूरी जिम्मेदारी अब सोनम के कंधों पर है। हालांकि उसकी मदद के लिए ग्राम प्रधान समेत कई सामाजिक संगठन आगे आए हैं। ग्राम प्रधान ने बेटी की पढ़ाई और शादी तक की पूरी जिम्मेदारी उठाने का भरोसा दिया है।
पिलखिनी निवासी कमला जायसवाल की शादी आजमगढ़ में हुई थी। उनकी दो बेटियां और एक बेटा है। पति की काफी समय पहले ही मौत हो चुकी है। कमला अपनी बेटी और बेटों के साथ मायके में रहती थी। अपने बल पर ही बच्चों की पढ़ाई-लिखाई और उनका भरण-पोषण किया। इस बीच कुछ वर्ष पहले बीमारी से बड़ी बेटी की मौत हो गई। पुत्र बेचन की पत्नी ने भी शादी के कुछ समय बाद दम तोड़ दिया। मायके वालों की शिकायत के बाद बेचन को भी दहेज हत्या के आरोप में जेल में डाल दिया गया। कमला अपनी छोटी बेटी सोनम के साथ घर पर रहती थीं। महामारी में पिछले दिनों वह संक्रमित हुईं तो बेटी उन्हें लेकर जिला अस्पताल गई।
यहां प्रारंभिक उपचार के बाद हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। सोमवार को वाराणसी में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। दो रिश्तेदारों और सामाजिक संगठन के लोगों की मदद से किसी तरह मां के शव का अंतिम संस्कार कर घर लौटी सोनम बेसुध हैं। घर की पूरी जिम्मेदारी अब सोनम के कंधों पर है। सोनम की पीड़ा जानने के बाद तमाम लोग मदद को आगे आए हैं। ग्राम प्रधान मंजू सिंह ने सोनम की देखभाल का जिम्मा उठाया है। प्रधान प्रतिनिधि अरविंद सिंह ने बताया कि सोनम के साथ हुई घटना अत्यंत दुखद है। सोनम की अधूरी पड़ी शिक्षा को पूरा करवाने के साथ शादी तक की पूरी जिम्मेदारी होगी। इस अवसर पर शिक्षक नेता रमेश सिंह, राहुल सिंह, गुलाब कश्यप, हरिवंश सिंह, गोलू सिंह, मुन्ना सिंह, सूरज सिंह आदि मौजूद रहे।
ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।