• Breaking News

    Jaunpur News: विवाहिता की गला रेतकर हत्या, कुएं में मिली लाश

    JAUNPUR UPDATE NEWS
    नेवढिया। स्थानीय थाना क्षेत्र के कसियांव गांव में विवाहिता की गला रेतकर हत्या कर दी गई। रविवार की शाम उसका शव साड़ी के फंदे पर पंपिंगसेट के कुएं में लटकता पाया गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव निकलवाया तो उसकी पहचान इसी थाना क्षेत्र के सैदपुर गांव निवासी किरन पटेल 30 पत्नी अनिल पटेल के रूप में हुई। किरन शुक्रवार से ही घर से लापता थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने महिला के पति और ससुर को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
    नेवढिया थाना क्षेत्र के सैदूपुर गांव निवासी अनिल पटेल की पत्नी किरन 30 शुक्रवार की रात से ही घर से गायब थी । परिजनों के मुताबिक उसके साथ उसका तीन वर्ष का बेटा भी था। रविवार को रविवार की शाम कसियांव गांव स्थित मुख्तार पांडेय के पंपिंगसेट के कुएं में साड़ी के फंदे के सराहे उसका शव पाया गया। गांव के लोगों ने देखा तो शोर मचाया। मौके पर भीड़ जमा हो गई।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया तो उसके गले पर दारदार हथियार से रेता गया था। मौके पर पहुंचे मृतका के फुफा ने उसकी पहचान किरन के रूप में की। मृतका का मायका सुरेरी थाना क्षेत्र के मुरारपुर गांव निवासी राज बहादुर पटेल के यहां था। सूचना पर सीओ मडि़याहूं एसपी उपाध्याय, थानाध्यक्ष नेवढि़यां पुलिस बल के साथ पहुंच गए। थानाध्यक्ष का कहना है कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। अभीतक किसी ने तहरीर नहीं दी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर परिजनों से तहरीर लेकर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad