• Breaking News

    Jaunpur News: मां की मौत के दूसरे दिन खेत में मिला तीन वर्षीय बेटे का शव, दोहरे हत्याकांड से गांव में सनसनी

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के एक गांव से दोहरे हत्याकांड की सनसनीखेज घटना सामने आई है। बीते शुक्रवार से लापता एक महिला का शव रविवार को एक कुएं से बरामद हुआ जबकि उसके तीन वर्षीय बेटे का शव सोमवार सुबह खेत में मिला। पुलिस ने मासूम के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना जिले के  नेवढ़िया थाना क्षेत्र की है।

    मृतका के भाई की तहरीर पर पुलिस ने उसके पति, सास और ससुर समेत सात के खिलाफ दहेज हत्या का केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।  सैदूपुर गांव निवासी अनिल पटेल की पत्नी किरन (30)  शुक्रवार की शाम से ही अपने तीन वर्षीय बेटे कार्तिक के साथ लापता थी। काफी खोजबीन के बाद भी कहीं पता नहीं चला तो उनके ससुराल वालों ने मायके वालों को सूचना दी थी।

    परिजन खोजबीन में लगे थे, तभी रविवार की शाम घर से करीब दो किलोमीटर दूर कसियांव गांव में एक पंपिंगसेट के कुएं से किरन का शव बरामद हुआ था। शव साड़ी के सहारे फंदे पर कुएं में लटक रहा था।  गले पर धारदार हथियार से कटे के निशान थे। जिससे आशंका जताई गई कि हत्या कर शव को कुएं में लटका दिया गया है।

    किरन के साथ घर से लापता बेटे के बारे में पुलिस छानबीन में जुटी थी। इस बीच सोमवार की सुबह सैदूपुर गांव में गन्ने के खेत से गुजर रहे लोगों को खेत से उठ रही दुर्गंध का एहसास हुआ तो करीब से जाकर देखा। वहां बालक कार्तिक का शव पड़ा था। शोर मचाने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालक के भी शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

    पुलिस ने मृतका के पति अनिल, ससुर रामचंद्र को कल से ही हिरासत में लिया है। मृतका के भाई उत्कर्ष पटेल की तहरीर के आधार पर पुलिस ने रविवार रात को ही मृतका के पति अनिल पटेल,  सास दुलारी देवी, ससुर रामचंद्र, चचिया ससुर शिवचरन, हरिचरन, चचिया सास सुमन देवी, चचेरा देवर मुन्ना के खिलाफ दहेज हत्या का मुकदमा पंजीकृत किया है। थानाध्यक्ष नेवढ़िया अमरेंद्र पांडे ने बताया कि मृतका के भाई की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।

    ADVERTISEMENT

    ADVERTISEMENT

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad