• Breaking News

    जौनपुर में दर्दनाक हादसा: तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आई बाइक, महिला समेत दो की मौत, दूसरी महिला की हालत गंभीर

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। एक डंपर ने एक बाइक को टक्कर मार दी। बाइक पर तीन लोग सवार थे, जिसमें दो लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। इसमें एक महिला भी शामिल थी। वहीं, एक दूसरी महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ लग गई। वहीं, सूचना के बाद मौके पर पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से घायल महिला को अस्पताल पहुंचाया है। वहीं, शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


    जानकारी के अनुसार, जौनपुर जिले के बदलापुर थाना क्षेत्र के घनश्यामपुर बाजार में प्रयागराज-शाहगंजमार्ग पर यह हादसा हुआ। बदलापुर थाना क्षेत्र के ग्राम दुगौलीखुर्द निवासी महेंद्र नाई समारोहों में खाना बनाने का काम करता है। ग्राम दुगौली तियरा गांव में बीती रात आयोजित एक त्रयोदशाह कार्यक्रम में खाना बनाने के लिए नीता केवट(45) वर्ष पत्नी मुन्ना लाल केवट निवासी बैजारामपुर थाना सरायख्वाजा और शांति केवट(55) वर्ष पत्नी राम सिंगार केवट निवासी पिलकिच्छा  थाना खुटहन बतौर मजदूर आई थी

    कार्यक्रम खत्म होने के बाद गुरुवार सुबह करीब सात बजे महेंद्र शर्मा का पुत्र राजू(20) महिला मजदूरों को पिलकिछा छोड़ने के लिए पल्सर बाइक पर बैठा कर जा रहा था। वह घनश्यामपुर बाजार में तिराहे के पास पहुंचा था कि पीछे से आ रहे तेज रफ्तार से डंपर की चपेट में आ गया। इससे  बाइक पर सवार तीनों लोग घायल हो गए।

    सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को प्राइवेट वाहन से प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर पहुंचाया। जहां डॉक्टरों ने  राजू और नीता देवी को मृत घोषित कर दिया। जबकि शांति देवी की हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। जहां उसका इलाज चल रहा है।

    ADVERTISEMENT



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad