• Breaking News

    Jaunpur News: सांसद ने किया थाने का घेराव, दो सिपाही लाइन हाजिर

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    दो पक्षों में मामूली विवाद के मामले में एक पक्ष के प्रभाव में आकर सिपाहियों ने दूसरे पक्ष के तीन लोगों को थाने मे ले जाकर जमकर पीटा और लाकअप में बन्द कर दिया। जानकारी मिलते ही राज्यसभा सांसद सीमा द्विवेदी सैकड़ों समर्थकों के साथ थाने पहुंच गई और सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग लेकर घेराव किया। मौके पर पहुंचे एसपी ग्रामीण ने आरोपी सिपाहियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया एवं उन्हें तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया।

    आरोप है कि नरायनडीह गांव निवासी विनोद कुमार सिंह अपनी कार से परिवार के ही अमित सिंह, ऋशु सिंह के साथ बाजार गए हुए थे । पीछे से आ रहे बाइक सवार ने उन्हें कार आगे बढ़ाने के लिए कहा जिसे लेकर दोनों में नोक झोंक होने लगी। दो सिपाही मौके पर पहुंच गए और कार सवार तीनों लोगों को थाने मे ले गए। आरोप है कि मनबढ़ सिपाहियों ने तीनों को बेल्ट व लाठी डंडे से जमकर पीटा। सूचना पाकर सैकड़ों समर्थकों के साथ सांसद सीमा द्विवेदी थाने पर पहुंच गई और सिपाहियों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग करने लगी। सूचना मिलने पर एएसपी ग्रामीण त्रिभुवन सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने सिपाही शैलेश यादव व प्रमोद यादव को तत्काल प्रभाव से लाइन हाजिर कर दिया व उनके विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत करने का आदेश दिया।


    ADVERTISEMENT


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad