Jaunpur: पिता की सीट पर बेटा, सास की सीट पर बहू जीती
JAUNPUR UPDATE NEWS
जौनपुर। ग्राम प्रधान व बीडीसी सदस्य के 5-5 पदों और ग्राम पंचायत सदस्य के 125 पदों के लिए हुए चुनाव की मतणना सोमवार को हुई। कड़ी सुरक्षा के बीच देर शाम घोषित परिणामों में कहीं पिता की सीट पर बेटे की जीत हुई तो कहीं सास की सीट पर बहू जीती। परिणाम की घोषणा होते ही समर्थकों मेें खुशी छा गई।

सिरकोनी ब्लॉक के नाथुपर ग्राम पंचायत में 15 अप्रैल को हुए पंचायत चुनाव में प्रधान पद पर भाजपा नेता अरविंद कुमार सिंह की माता दुर्गावती सिंह ने अपने प्रतिद्वंद्वी हराया था। हालांकि की दो मई को मतगणना के पहले ही 27 अप्रैल को उनका निधन हो गया था। इसके चलते हुए उपचुनाव में इस बार उनकी बहू सुचिता सिंह 239 मतों से प्रधान निर्वाचित हुई। उन्हें 905 मत मिले, जबकि अंदना सिंह ने 606 मत पाकर दूसरे स्थान
रामनगर ब्लॉक के जयरामपुर से प्रधान रामचंद्र मौर्य के निधन के कारण खाली हुई सीट पर उनके बेटे संजय मौर्य ने 136 मतों से जीतकर प्रधान बने। जलालपुर ब्लाक में नहोरा गांव के निर्वाचित प्रधान रामधारी यादव के निधन के बाद हुए उपचुनाव में उनके बेटे ऋषिराज यादव 360 मतों से जीतकर प्रधान चुने गए। उन्हें 1989 मत मिले, जबकि बाबूराम पाल तो 1629 मत मिले। रेहटी गांव में क्षेत्र पंचायत सदस्य का चुनाव प्रेमशीला ने 264 मत से जीत दर्ज किया। प्रेमशीला को 503 मत मिले थे, जबकि उनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी रिंकी सोनकर को 239 मत प्राप्त हुआ। खुटहन ब्लाक के शेरपुर गांव के वार्ड नंबर 38 से अनिला देवी बीडीसी सदस्य थी। लेकिन हृदयाघात से उनकी मृत्यु हो गई थी। इस सीट पर उनके बेटे राहुल यादव ने दावेदारी की। लेकिन प्रह्लाद मौर्या से वह 24 मतों से हार गए। मुफ्तीगंज ब्लाक के कुण्डी गांव से प्रिया राय 133 मतों से जीतकर बीडीसी सदस्य निर्वाचित घोषित हुई। इस सीट सास चुनी गई थी, लेकिन उनके निधन के बाद बहू ने इस सीट पर जीत हासिल की। प्रिया को 458 मत मिले, जबकि रैसुन 325 मत पाकर दूसरे नंबर पर रही। डोभी ब्लॉक के बरडीहा में हुए क्षेत्र पंचायत सदस्य के चुनाव में बरडीहा से क्षमता निर्वाचित हुई। क्षमता को 438 तो लीला को 370 मत मिले। बता दें कि बरडीहा में बीडीसी सदस्य की मृत्यु के कारण तो बोदरी में खाली रह जाने के कारण चुनाव कराना पड़ा था।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।