Jaunpur News: चिता बुझाकर पुलिस ने उठाई महिला की लाश
JAUNPUR UPDATE NEWS
स्थानीय थाना क्षेत्र के बरगुदर पुल के पास मंगलवार को दोपहर में सई नदी के किनारे जल रही चिता को बुझाकर पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जब चिता बुझाई गई, उस वक्त तक लाश 70 फीसदी से अधिक जल चुकी थी। मृतका के भाई ने बहन की मौत को संदिग्ध बताते हुए पुलिस को सूचना दी थी। बक्शा पुलिस मौके से मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बक्शा थाना क्षेत्र के मझौली गांव निवासी रमेश प्रजापति की पत्नी कल्पना प्रजापति (30) की मंगलवार को संदिग्ध हाल में मौत हो गई। मृतका के भाई मड़ियाहूं क्षेत्र के बेलवा रामसागर निवासी नन्हेलाल प्रजापति का आरोप है कि उन्हें फोन पर सूचना दी गई कि कल्पना घर में सीढ़ी से गिर कर अचेत हो गई। इस सूचना पर वह घर पहुंचे तो पता चला कि डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया तो परिजन शव लेकर अंतिम संस्कार के लिए चले गए। शक होने पर नन्हे लाल प्रजापति ने इसकी सूचना पुलिस को दी। मौके पर पहुंची सिकरारा और बक्शा थाने की पुलिस ने चिता बुझाकर लाश को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थानाध्यक्ष बक्शा विनोद सिंह का कहना है कि मृतका के भाई की शिकायत पर शव को चिता से उठाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतका के पति को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर कार्रवाई की जाएगी।
ADVERTISEMENT


No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।