जौनपुर में तीन स्थानों पर छापा: लाखों की नकली दवाएं बरामद, एक गिरफ्तार, दो को हिरासत में लेकर हो रही पूछताछ
Jaunpur Update News
ड्रग्स विभाग ने जौनपुर में चल रहे नकली दवा के काले कारोबार का खुलासा किया है। बीते 24 घंटे में तीन स्थानों पर छापा मार कर ड्रग्स विभाग की टीम ने करीब सात लाख रुपये की नकली दवाएं बरामद की हैं। एक युवक को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि मुख्य सप्लायर और एक अन्य दुकानदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
ये 30 रुपये में तीन सौ की दवा दुकानदारों को बेचते थे। असिस्टेंट कमिश्नर औषधि केजी गुप्ता ने बताया कि विभाग को कुछ दुकानों से नकली दवा बिकने की शिकायतें मिल रही थीं। शुक्रवार को औषधि निरीक्षक जौनपुर चंद्रेश दुबे को ग्राहक बनाकर रामपुर बाजार स्थित एक मेडिकल स्टोर पर भेजा गया।
यहां से नकली दवा के सप्लायर इसी थाना क्षेत्र के भानापुर गांव निवासी संदीप दीक्षित के बारे में पता चला। शाम को उसे बाजार में बुलवाया गया तो वह साथ में नकली एंटी बायोटिक्स दवाएं जिफिक्जिम, एजिथ्रोमाइसिन, जिफी 500 आदि लेकर आया। टीम ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
यहां से नकली दवा के सप्लायर इसी थाना क्षेत्र के भानापुर गांव निवासी संदीप दीक्षित के बारे में पता चला। शाम को उसे बाजार में बुलवाया गया तो वह साथ में नकली एंटी बायोटिक्स दवाएं जिफिक्जिम, एजिथ्रोमाइसिन, जिफी 500 आदि लेकर आया। टीम ने उसे पकड़ कर पुलिस को सौंप दिया।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।