• Breaking News

    जौनपुर में अवकाश की वजह से अगले तीन दिन तक नहीं होगा नामांकन

    Jaunpur Update News
    जिले की नौ विधानसभा सीटों पर सातवें चरण में सात मार्च को होने वाले मतदान के लिए गुरुवार से कड़ी सुरक्षा के बीच कलेक्ट्रेट में नामांकन प्रक्रिया चल रही है। दो दिन चली प्रक्रिया में जहां दो ने नामांकन किया वहीं 256 दावेदारों ने पर्चे लिए। हालांकि अब दो दिन शनिवार और रविवार को अवकाश के चलते जहां नामांकन की प्रक्रिया स्थगित रहेगी, वहीं 15 फरवरी को हजरत मोहम्मद अली के जन्मदिन पर अवकाश की वजह से भी नामांकन नहीं हो सकेगा। ऐसे में बचे तीन दिन 14, 16 व 17 फरवरी को नामांकन को लेकर गहमागहमी रहेगी।
    इसे लेकर जहां जिला प्रशासन ने मुकम्मल तैयारी की है, वहीं दावेदारों ने भी कमर कस लिया है।
    बताते चलें कि दस फरवरी से शुरू नामांकन प्रक्रिया को 17 फरवरी तक आफलाइन व आनलाइन दोनों तरीके से पूरा करना है। इसे लेकर पहले दिन गुरुवार को जहां कोई भी नामांकन नहीं हुआ, वहीं 91 दावेदारों ने पर्चे लिए। वहीं दूसरे दिन शुक्रवार को 165 दावेदारों ने पर्चे लिए तो मड़ियाहूं से जनता दल यू के सुशील कुमार पटेल और मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से भारत राष्ट्र डेमोक्रेटिक पार्टी से जितेंद्र कुमार ने अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। अब आगे के नामांकन के मद्देनजर जिला निर्वाचन विभाग ने सारी तैयारी पूरी कर ली है, सुरक्षा को लेकर कलेक्ट्रेट परिसर में बैरिकेडिंग के साथ जवानों की तैनाती कर दी गई है। नगर में भी जगह-जगह बैरिकेडिंग कर कलेक्ट्रेट जाने वाले मार्ग को बंद कर दिया गया ताकि नामांकन स्थल पर भीड़ भाड़ न हो सके।

    इसके साथ ही प्रत्याशियों के आने वाले वाहनों को खड़ा कराने के लिए बीआरपी कालेज सहित अन्य स्थानों पर व्यवस्था की गई है। जिला निर्वाचन अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने बताया कि चुनाव आयोग के निर्देश के क्रम में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है। इस दौरान जुलूस पूर्णत: प्रतिबंधित है। साथ ही दो वाहन के साथ प्रत्याशी आ सकेंगे, वाहन को सौ मीटर दूर ही रोका जा रहा है। बताया कि नामांकन के लिए दो पासपोर्ट साइज फोटो, नामांकन फार्म, जाति प्रमाण पत्र, आयु प्रमाण पत्र, शैक्षिक योग्यता प्रमाण पत्र, फार्म-26, दस हजार रुपये नामांकन शुल्क निर्धारित है।  
     
    बताया कि अलग-अलग विधानसभा वार नामांकन की प्रक्रिया चल रही है, जिसमें बदलापुर का न्यायालय उप संचालक चकबंदी, शाहगंज का न्यायालय उप जिलाधिकारी द्वितीय, जौनपुर का न्यायालय सिटी मजिस्ट्रेट, मल्हनी का न्यायालय उपजिलाधिकारी सदर, मुंगराबादशाहपुर का न्यायालय उप संचालक चकबंदी, मछलीशहर का न्यायालय अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व, मड़ियाहूं का न्यायालय सहायक आयुक्त स्टांप, जफराबाद का न्यायालय चकबंदी अधिकारी सदर, केराकत का न्यायालय उप जिलाधिकारी प्रथम के कक्ष में नामांकन की प्रक्रिया चल रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad