• Breaking News

    किन्नर की चाकू गोदकर हत्या, घर के अंदर मिला शव, साथ में रहने वाले पर संदेह

    JAUNPUR UPDATE NEWS 

    मड़ियांव के पल्टन छावनी इलाके में किराए पर रहने वाले आयुष्मान सिंह उर्फ जोया उर्फ शुभम (25) की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई है। उसका शव बुधवार दोपहर को कमरे में पड़ा मिला। कमरे से बदबू आने पर पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एडीसीपी उत्तरी के मुताबिक हत्या करीब 48 घंटे पहले की गई है। चाकू से सिर व कलाई पर वार किया गया। परिजनों ने साथ किराए पर रहने वाले फैजान पर हत्या का आरोप लगाते हुए तहरीर दी। पुलिस मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।

    एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक राजाजीपुरम में संजीव कुमार सिंह परिवार सहित रहते हैं। उनका बेटा आयुष्मान सिंह उर्फ शुभम उर्फ जोया किन्नराें के साथ रहकर ढोल बजाने का काम करता था। आयुष्मान मड़ियांव इलाके के पल्टन छावनी में किराए पर रहता था। उसके साथ फैजान भी रहता था। बुधवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली की कमरे में बदबू आ रही है। मौके पर पहुंचे मड़ियांव इंस्पेक्टर वीर सिंह ने कमरा खोलकर अंदर देखा तो आयुष्मान का शव पड़ा था। कमरे से काफी बदबू  आ रही थी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी बुला लिया था। वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गये। पिता संजीव कुमार सिंह ने साथ में रहने वाले फैजान पर हत्या का आरोप लगाया है। उसके खिलाफ तहरीर दी है। जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। उसकी तलाश में दबिश दी जा रही है।

    हत्या को आत्महत्या बनाने की थी साजिश
    एडीसीपी उत्तरी प्राची सिंह के मुताबिक आयुष्मान की हत्या सोमवार रात करीब एक से दो के बीच हुई है। पुलिस ने जब शव का परीक्षण शुरू किया तो आयुष्मान की कलाई पर कटे के निशान थे। लेकिन सिर पर कई जगह चाकू के वार के निशान मिले। पुलिस के मुताबिक वारदात को अंजाम देने के बाद इसे आत्महत्या साबित करने की साजिश रची गई है। जिसके तहत उसके कलाई काटी गई है। पुलिस इस मामले में हर पहलुओं पर जांच कर रही है।

    आपरेशन कराकर बना था किन्नर
    पुलिस के मुताबिक राजाजीपुरम निवासी आयुष्मान सिंह सामान्य युवक था। पूछताछ में सामने आया कि उसकी पहचान कुछ किन्नरों से हो गई थी। जिसके बाद उसने अपना आपरेशन कराया। इसके बाद किन्नरों के गुट में शामिल हो गया। उसने परिवार से भी रिश्ता करीब खत्म ही कर लिया था। हालांकि परिजन उसे इस काम के लिए लगातार मना करते रहे हैं। आयुष्मान की हत्या की सूचना पर मां व पिता मौके पर पहुंचे। पिता संजीव की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक आरोपी फैजान की तलाश में दबिश दी जा रही है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad