• Breaking News

    Big Breaking: जौनपुर में दर्दनाक हादसा: कार और रोडवेज बस की आमने-सामने से टक्कर, पति-पत्नी की मौत, बेटा समेत दो घायल

    JAUNPUR UPDATE NEWS 

     जौनपुर, जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर बुधवार दोपहर कार और रोडवेज बस की आमने-सामने से टक्कर हो गई। हादसे में कार सवार पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि परिवार के दो सदस्य घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लिया। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

    घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। कार सवार सभी लोग शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। शहर कोतवाली के बदलापुर पड़ाव के रहने वाले सुरेंद्र मिश्रा (52) अपनी पत्नी मीरा (45), बेटे कुश (24) और साली अर्चना निवासी बक्शा के साथ कार से आजमगढ़ जा रहे थे

    प्रत्यक्षदर्थियों के मुताबिक, जौनपुर-आजमगढ़ बाईपास मार्ग पर बमैला के पास कार विपरीत दिशा में चला गया। इसी दौरान आजमगढ़ से जौनपुर की तरफ आ रही तेजरफ्तार सिविल लाइन डिपो की बस से टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी की कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई।

    मौके पर जुटे लोगों ने कार से सभी को बाहर निकाला। लेकिन, तब तक कार सवार पति-पत्नी की मौत हो गई थी। उधर लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। मौके पर सूचना पाकर पहुंचे थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव और चौकी प्रभारी आशीष कुमार

    पांडेय ने शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई में जुटे हुए हैं। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad