• Breaking News

    बड़ी खबर: जौनपुर में पकड़ा गया फर्जी आईएएस अधिकारी

     JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर पुलिस ने फर्जी आईएएस अधिकारी को गिरफ्तार करते हुए उसकी लाल नीली बत्ती लगी गाड़ी को बरामद किया है। इस दौरान पुलिस ने अभियुक्त के पास से लैपटॉप आईपैड और तीन मोबाइल फोन भी बरामद किए हैं। पुलिस को यह सफलता वाहन चेकिंग के दौरान हाथ लगी। गिरफ्तार किए गए अभियुक्त ने अपना नाम हिमांशु कनौजिया बताया है।

    पुलिस कस्टडी में खड़े इस युवक को गौर से देखिए । इस युवक ने फर्जी आई ए एस अधिकारी बनकर अब तक ना जाने कितने अधिकारियों और अन्य लोगों से पैसे ठगने का काम किया है। एसपी सिटी डॉ संजय कुमार ने बताया कि चुनाव के मद्देनजर जौनपुर कोतवाली पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चला रही थी। इसी दौरान पुलिस संदिग्ध गाड़ियों को रोक कर पूछताछ कर रही थी। जैसे ही जौनपुर कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक सतीश सिंह एसओजी टीम के साथ लाल- नीली बत्ती लगी संदिग्ध गाड़ी को रोकते हैं। गाड़ी में बैठा हुआ व्यक्ति खुद को ACS होम का रिश्तेदार बताता है। पुलिस सम्मान पूर्वक और मर्यादित ढंग से पूछताछ करती है। लेकिन वाहन में बैठा हुआ व्यक्ति पुलिस को अपने प्रभाव में लेने लगता है। पुलिस ने चालान एप से गाड़ी के मालिक का पता लगाया। रजिस्ट्रेशन नंबर UP 32 BG 6626 पर मालिक का नाम एग्जीक्यूटिव इंजीनियर लखनऊ डिविजन शारदा कैनाल लिखा हुआ आया। S-CROSS गाड़ी की जगह रजिस्ट्रेशन नंबर में स्विफ्ट डिजायर लिखा हुआ था। इसके बाद पुलिस ने युवक से कड़ाई से पूछताछ की तो उसने अपना नाम हिमांशु कनौजिया बताया। गाड़ी की जामा तलाशी ली गई तो उसमें से एक लैपटॉप, आईपैड, 3 मोबाइल फोन और एक मोबाइल एप्लीकेशन इंस्टॉल मिला। उसके पास से पिस्टल नुमा लाइटर भी बरामद किया गया है। 

    हिरासत में लिए गए अभियुक्त ने मोबाइल फोन में फन कॉल एप इंस्टॉल किया था। इस एप्लीकेशन के माध्यम से अभियुक्त फर्जी रूप से सीयूजी नंबर बना लेता था। CUG नंबर बनाने के बाद कॉल करता था। इतना ही नही ये अभियुक्त अपने आप को एसीएस होम का रिश्तेदार बताता था। कई थाने के दरोगा और अधिकारियों को नौकरी का हवाला देकर फोन करता था। इसके अलावा उसने कई लोगों को सचिवालय में नौकरी लगवाने का हवाला भी दिया था।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad