• Breaking News

    कोहरा बना काल: जौनपुर में बिजली के खंभे से टकराई बाइक, दो दोस्तों ने तड़पकर सड़क किनारे तोड़ा दम

    JAUNPUR UPDATE NEWS

    जौनपुर के मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के जंघई रोड स्थित नीभापुर (बड़ागांव) में बाइक सवार दो युवकों के लिए कोहरा काल बन गया। बीती रात करीब 10 बजे उनकी बाइक सड़क किनारे बिजली के खंभे से जा टकराई। इलाका सुनसान होने की वजह से किसी को पता नहीं चला। सुबह लोगों ने सड़क किनारे दो शव देखकर पुलिस को सूचना दी।

    घटना के बाद से मृतकों के घर में कोहराम मचा है। दर्दनाक हादसे के शिकार दोनों युवक दोस्त थे और वो बोलेरो से कबीरपुर गांव गए थे। जहां गाड़ी का टायर पंचर होने पर बाइक लेकर वापस लौट रहे थे।  मुंगराबादशाहपुर थाना क्षेत्र के विजाधरमऊ गांव निवासी कप्तान सिंह (25) और सागर ऊर्फ नेपाली (23) बीती रात बोलेरो लेकर कबीरपुर गांव स्थित भुक्खल मिश्र के घर गए थे।

    बोलेरो का टायर पंचर होने के कारण दोनों भुक्खल मिश्र की बाइक लेकर घर के लिए रवाना हुए। अनुमान लगाया जा रहा है कि बाइक सवार युवक बिजली के खंभे से टकरा गए। रात में घने कोहरे की वजह से यह दुर्घटना हुई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए थे।

    देर रात होने के कारण किसी की नजर नहीं पड़ी। जिस वजह से उन्हें इलाज के लिए अस्पताल नहीं ले जाया जा सका। गंभीर चोट की वजह से दोनों ने सड़क किनारे ही दम तोड़ दिया। गुरुवार सुबह ग्रामीणों ने शव को देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जेब से मिले मोबाईल से परिजनों को सूचना दी। घटनास्थल पर पहुंचे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल रहा। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad