• Breaking News

    Cyber Crime: क्रेडिट कार्ड नहीं किया एक्टिव, न ही बताया ओटीपी फिर भी कट गई रकम

    JAUNPUR UPDATE NEWS 

    साइबर जालसाजों ने एक युवती के क्रेडिट कार्ड से रकम उड़ा ली। क्रेडिट कार्ड बिना एक्टिव किए और बिना ओटीपी बताए रुपये ट्रांजेक्शन होने से युवती सन्न रह गई। पीड़ित ने अभनपुर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई। पुलिस ने धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    पुलिस के मुताबिक प्रार्थी मोनिका सिन्हा के पास एसबीआइ बैंक का क्रेडिट कार्ड है। चार जनवरी को 39 हजार 636 रुपये का लेन-देन के पैसे जमा करने का मैसेज आया। युवती ने तीन माह पहले क्रेडिट कार्ड लिया था, लेकिन एक्टिव नहीं किया। न ही कोई ओटीपी बताई। इसके बाद भी क्रेडिट कार्ड से पैसे कट गए। बैंक द्वारा जानकारी दी गई कि 22 नवंबर, 2021 को क्रेडिट कार्ड मोबीविक सिस्टम प्राइवेट गुडगांव द्वारा रुपये का ट्रांजेक्शन किया गया है। पुलिस अब किस खाते में पैसे का ट्रांजेक्शन किया गया, इसकी जांच कर रही है।
    कार्ड पर न रहने दें सीवीवी नंबर

    साइबर एक्सपर्ट मोहित साहू का कहना है कि अपने क्रेडिट और एटीएम कार्ड पर किसी भी हाल में सीवीवी नंबर को न छोड़ें। नंबर याद करने के बाद या घर-आफिस में कहीं लिखने के बाद कार्ड पर उसे छिपा दें। जैसे उस पर कुछ लिख दें या उसके ऊपर टेप चिपका दें। ऐसा करने से आपके कार्ड पर कोई असर नहीं पड़ेगा। ट्रांजेक्शन करने में कोई परेशानी नहीं आएगी।
    सस्ते दाम में कार दिलाने के नाम पर लाखों की धोखाधड़ी

    -शो रूम का मैनेजर बनकर सस्ते दाम में कार दिलाने के नाम पर एक युवक से लाखों रुपये ठग लिए गए। खमतराई थाना पुलिस ने आरोपित पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

    थाने में पीड़ित डी. ललित कुमार ने धोखाधड़ी की रिपोर्ट दर्ज करवाई। आरोपित लक्ष्मण कुमार ने खुद को मारुति शो रूम का मैनेजर होना बताया। इसके बाद कम दाम में कार दिलाने के नाम पर कई बार में अपने खाते में तीन लाख 44 हजार 410 रुपये डलवा लिए, लेकिन कई बार बोलने के बाद भी न तो कार दी और न ही पैसे वापस किए।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad