• Breaking News

    Jaunpur Breaking: हलफनामा के साथ मिली शिकायत, जाँच शुरू

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर। जदयू के टिकट पर  की मल्हनी सीट से मैदान में उतरे धनंजय सिंह की मुश्किलें बढ़ती दिख रही हैं। लखनऊ में मारे गए अजीत सिंह की पत्नी रानू सिंह ने धनंजय सिंह पर गलत जानकारी देकर नामांकन दाखिल करने का आरोप लगाते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी को पत्र भेजा है। रानू सिंह का दावा है कि धनंजय सिंह अब भी 25 हजार के इनामी और फरार घोषित अपराधी हैं। इस मामले में ज्वाइंट मजिस्टेªट हिमाशू नागपाल बताया कि हलफनामा के साथ आज शिकायत मिली है। दूसरे पक्ष को नोटिस जारी किया गया है उनके द्वारा जो जवाब मिलेगा उससे शिकायतकर्ता को भी अवगत करा दिया जायेगा।  

    मऊ की मोहम्मदाबाद से ब्लाक प्रमुख रानू सिंह ने जौनपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी को हलफनामे के साथ भेजे पत्र में लिखा है कि मेरे पति अजीत सिंह की हत्या में धनंजय सिंह लखनऊ के विभूति खंड थाने में धारा 302, 307, 120बी समेत तमाम धाराओं में वांछित हैं। इनके खिलाफ लखनऊ की कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है। इसमें धारा 82 की कार्रवाई भी हो चुकी है।

    रानू सिंह ने कहा कि धनंजय 25 हजार के इनामी भी हैं। इन सभी मामलों में धनंजय ने लखनऊ की स्पेशल जज सीबीआई-3 के यहां एंटीसेपटरी बेल के लिए अर्जी भी दाखिल की है। इसकी सुनवाई 18 फरवरी को तय है। इस मामले में धनंजय के पक्ष में किसी भी कोर्ट ने अभी तक जमानत या स्टे आदेश नहीं दिया है। रानू ने पत्र में लिखा है कि जो अभी तक भगोड़ा घोषित है, उसे कानूनन और संवैधानिक रूप से चुनाव लड़ने का हक नहीं है। धनंजय ने अपने शपथपत्र में झूठी जानकारियां दी हैं।

     उनका नामांकन रद किया जाए और उनके खिलाफ कार्यवाही की जाए।
    रानू सिंह के प्रतिनिधि मोहर सिंह ने बताया कि धनंजय के नामांकन के बारे में पता चलते ही उनके खिलाफ पत्र जौनपुर के निर्वाचन अधिकारी को दिया गया था। वहां से कहा गया कि हलफनामे के साथ दिया जाए। इसके बाद हलफनामा बनाकर पत्र को मेल से भेजा गया है।
    इस मामले में ज्वाइंट मजिस्टेªट हिमाशू नागपाल बताया कि हलफनामा के साथ आज शिकायत मिली है। दूसरे पक्ष को नोटिस जारी किया गया है उनके द्वारा जो जवाब मिलेगा उससे शिकायतकर्ता को भी अवगत करा दिया जायेगा। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad