Jaunpur News: घर से बुलाकर किशोरी के साथ सामूहिक दुराचार #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews
(जौनपुर): थाना क्षेत्र के एक गांव की किशोरी को शुक्रवार की शाम साजिश के तहत घर से बुलाकर दो युवकों ने सामूहिक दुराचार किया। पीड़िता की मां की तहरीर पर पुलिस ने शनिवार को महिला समेत तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध दुराचार, पाक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। फरार आरोपितों की तलाश में पुलिस संभावित स्थानों पर दबिश दे रही है।
तहरीर के मुताबिक गांव की शांति देवी शाम को साजिश के तहत किशोरी को घर से बुलाकर खेत की तरफ ले गई। गांव के ही दयाराम व प्रहलाद ने खेत में डरा-धमकाकर किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आरोपित भाग गए। किसी तरह घर पहुंचकर किशोरी ने स्वजन को आपबीती बताई। शनिवार की सुबह पीड़िता को लेकर स्वजन थाने पहुंचे। पुलिस ने तहरीर के आधार पर तीनों आरोपितों के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। पीड़िता को महिला कांस्टेबल के साथ चिकित्सीय परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेज दिया। घटना को लेकर किशोरी के परिवार के लोगों में काफी आक्रोश व्याप्त है। पुलिस ने आरोपितों की तलाश में दबिश दी, कितु वे घर पर नहीं मिले। थाना प्रभारी निरीक्षक संजय वर्मा ने कहा कि आरोपितों की जल्द ही गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।