• Breaking News

    Jaunpur News: ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार की मौत

    Jaunpur Update News

    जौनपुर: निर्माणाधीन वाराणसी-लखनऊ राष्ट्रीय राजमार्ग से जोड़ने वाले मार्ग पर लाइन बाजार थाना क्षेत्र के कलीचाबाद पुलिया पर मंगलवार की रात ट्रक की चपेट में आने से साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने के साथ ही ट्रक व चालक को कब्जे में ले लिया है। हादसे के बाद आक्रोशित होकर रास्ता जाम कर रहे लोगों को पुलिस ने समझा-बुझाकर हटा दिया।

    बक्शा थाना क्षेत्र के मुस्तफाबाद गांव का 35 वर्षीय प्रदीप शर्मा शहर से रात करीब आठ बजे साइकिल से घर जा रहा था। कलीचाबाद में संकरी पुलिया पर विपरीत दिशा से आ रहे ट्रक ने रौंद दिया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आक्रोशित लोग रास्ता जाम करने लगे। इसी बीच खबर लगते ही लाइन बाजार थाना प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा मयफोर्स मौके पर पहुंच गए। उन्होंने समझा-बुझाकर रास्ता जाम कर रहे लोगों को हटा दिया। शव को पुलिस ने मोर्चरी भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक ने बताया मुकदमा दर्ज कर ट्रक व चालक को पकड़ लिया गया है।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad