जौनपुर में मुठभेड़ के दौरान चार अंतर जनपदीय शराब तस्कर गिरफ्तार, एक को लगी गोली #jaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews
गौराबादशाहपुर थाना पुलिस की ने शुक्रवार की रात पिलखनी पोखरा के पास मुठभेड़ में चार अंतरजनपदीय शराब तस्करों को धर दबोचा। इनमें से एक पैर में गोली लगने से घायल हो गया। वहीं चार अन्य भागने में सफल हो गए। मौके से 200 लीटर अवैध शराब, शराब पैक करने के उपकरण, बोतल, ढक्कन, रैपर, गांजा, अवैध पिस्टल व कारतूस व वाहन बरामद हुए
एएसपी (सिटी) डा. संजय कुमार ने बताया पुलिस टीम विधानसभा चुनाव के मद्देनजर संदिग्ध व्यक्तियों व वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान पिलखिनी पोखरा तिराहा के पास कुरेथू की तरफ से संदिग्ध वाहन आते दिखे। रोकने का इशारा करने पर चालक व वाहन सवार उतरकर खेत में भागने लगे। सरेंडर करने के लिए कहने पर फायर करने लगे। हेड कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह बाल-बाल बच गए। आत्मरक्षार्थ पुलिस टीम ने फायरिंग की। पैर में गोली लगने से उमेश कुमार उर्फ मुन्ना निवासी उदपुर हीरामनपुर थाना सिंधोरा जिला वाराणसी घायल होकर गिर पड़ा। उसके तीन अन्य साथियों को भी पुलिस ने घेरकर पकड़ लिया। चार फरार हो गए। घायल अपराधी को प्राथमिक उपचार के बाद बीएचयू ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। फरार अपराधियों की शिनाख्त कर ली गई है। उनकी तलाश में दबिश दी जा रही है।
गिरफ्तार अपराधियों में अखिलेश कुमार उर्फ पिंटू निवासी सुरैला थाना गौराबादशाहपुर, सूरज गौड़ निवासी खूरशू थाना देवगांव जिला आजमगढ़, उमेश कुमार उर्फ मुन्ना के अलावा शुभम दुबे निवासी केरांव थाना जलालपुर हैं। फरार अपराधियों में प्रशांत दुबे उर्फ सौरभ निवासी केरांव, सूरज सिंह निवासी नहौरा थाना, धनंजय उर्फ पुच्चू निवासी लोहगाजर और श्रीधर सिंह निवासी लोहगाजर थाना जलालपुर हैं। इनके विरुद्ध जिले व आसपास के जनपदों में विभिन्न थानों में कई मुकदमे दर्ज हैं। बरामद वाहनों में मारुति स्विफ्ट डिजायर, होंडा सिटी व मारुति सुजुकी है। गिरफ्तारी व बरामदगी करने वाली पुलिस टीम में थानाध्यक्ष अवध नाथ यादव, एसआइ राम शंकर पांडेय, हेड कांस्टेबल संदीप कुमार सिंह, अशोक कुमार यादव, विनोद कुमार यादव, सुधीर कुमार राय, गुलाब चंद यादव, कांस्टेबल कुमार यादव, काशीनाथ यादव रहे।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।