• Breaking News

    Jaunpur News: नाम वापसी कल, बागियों को मनाने का आखिरी मौका #JaunpurUpdateNews

    JaunpurUpdateNews

    जिले की नौ विधानसभा सीटों पर हो रहे चुनाव में उम्मीदवारों के नाम वापसी की अंतिम तिथि सोमवार है। इसमें कुछ विधानसभा में बागियों को मनाने की तैयारी शुरू हो गई है, जिससे वह अंतिम तिथि पर्चा वापस ले सकें। बताते चलें कि जौनपुर की नौ विधानसभाओं में अब 135 उम्मीदवार मैदान में शेष बचे हैं। सोमवार को तीन बजे के बाद चुनाव चिन्ह आवंटित किया जाएगा। मतदान सात व मतगणना दस मार्च को होगी।

    जिले की नौ विधानसभा सीट बदलापुर, शाहगंज, जौनपुर, मल्हनी, मुंगराबादशाहपुर, मछलीशहर, मड़ियाहूं, जफराबाद, केराकत विधानसभा के लिए 10 से 17 फरवरी तक नामांकन किया गया। इसमें कुल 175 नामांकन पत्र दाखिल हुए थे। इसके साथ 18 मार्च को पर्चों की जांच की गई थी, जिसमें 40 उम्मीदवारों के पर्चे अभिलेख व सिबल के अभाव में झूठे साक्ष्य देने पर निरस्त कर दिए गए। दोपहर तीन बजे तक नाम वापस लिए जा सकेंगे, उसके बाद शाम पांच बजे जिला निर्वाचन की तरफ से चुनाव मैदान में डटे फाइनल प्रत्याशियों की सूची जारी की जाएगी। इसके साथ ही प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न का आवंटन किया जाएगा। इधर नाम वापस के दिन को देखते हुए बागियों को मनाने की आखिरी कोशिश की जा रही है। सपा की तरफ से अपने-अपने बागियों को मनाने की अंतिम कोशिश की जा रही है। ऐसा न होने पर चुनाव बाद उन बागियों पर पार्टी की तरफ कार्रवाई होना तय है।


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad