• Breaking News

    UP Chunav 2022: पूर्वांचल में भाजपा के 9 और प्रत्याशी घोषित, साधना सिंह का टिकट कटा, सुभासपा प्रमुख को टक्कर देंगे कालीचरण

    Jaunpur Update News

    यूपी विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर रहे हैं। शनिवार को भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)  ने पूर्वांचल के 9 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवारों की घोषणा की है, जिसमें से सिर्फ एक महिला को टिकट मिला है। इसमें ज्यादातर चेहरे पुराने हैं और इसमें सोशल इंजीनियरिंग का पूरा ख्याल रखा गया है। 

    सूची के मुताबिक, चंदौली के मुगलसराय विधायक साधना सिंह और चकिया विधायक शारदा सिंह का टिकट कट गया है। मुगलसराय से रमेश जायसवाल को जबकि चकिया विधानसभा सीट से कैलाश खरवार को चुनावी मैदान में उतारा है।

    वहीं गाजीपुर के जहूराबाद से पूर्व विधायक कालीचरण राजभर को प्रत्याशी घोषित किया गया है। जहूराबाद से सीट से सुभासपा प्रमुख ओमप्रकाश राजभर लगातार दूसरी बार मैदान में हैं।  कालीचरण राजभर के प्रत्याशी घोषित होने के बाद गाजीपुर में सियासी पारा चढ़ गया है। 

    अब तक कुल 367 उम्मीदवारों की घोषणा

    वहीं अगर अन्य प्रत्याशियों की बात करे  तो आजमगढ़ के मुबारकपुर से अरविंद जायसवाल, मऊ के मुहम्मदाबाद गोहना सीट से पूनम सरोज, मऊ से अशोक सिंह, जौनपुर के मछलीशहर से मिहिलाल गोतम, सोनभद्र के घोरावल से अनिल मौर्य और ओबरा विधानसभा सीट से निवर्तमान विधायक एवं राज्यमंत्री संजीव गोंड को टिकट मिला है। भाजपा ने यूपी चुनाव के लिए अब तक कुल 367 उम्मीदवारों की घोषणा की है।

    बची सीटों पर बढ़ी धुकधुकी

    वाराणसी की रोहनिया, सेवापुरी के अलावा भदोही की ज्ञानपुर, गाजीपुर की सैदपुर, जमनिया, जौनपुर की बदलापुर, जफराबाद सहित कई सीटों पर दावेदारों की धुकधुकी बढ़ गई है। बची सीटों पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।

    14 फरवरी को होगा दूसरे चरण का मतदान

    उत्तर प्रदेश की 403 विधानसभा सीटों पर कुल सात चरणों में मतदान होगा। पहले चरण का मतदान 10 फरवरी को सम्पन्न हो चुका है। वहीं, दूसरे चरण का मतदान 14 फरवरी को होना है, तीसरे चरण का मतदान 20 फरवरी, चौथे चरण का मतदान 23 फरवरी, 5वें चरण का मतदान 27 फरवरी, छठे चरण का मतदान तीन  मार्च और 7वें चरण का मतदान 7 मार्च को होगा। वोटों की गिनती 10 मार्च को होगी। बलिया में छठे चरण में चुनाव है। वाराणसी समेत आजमगढ़ और विंध्य मंडल के जिलों में सात मार्च को चुनाव है। 

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad