पेट्रोल के दाम आज 105.23 रुपए प्रति लीटर हुआ
JaunpurUpdateNews
रायपुर। देश में पेट्रोल और डीजल के दाम अब दिन पर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. आज पेट्रोल और डीजल के दामों में फिर से बढ़ोतरी हुई है. दिल्ली में पेट्रोल के दाम 30 पैसे और डीजल के दाम 35 पैसे बढ़ गए हैं, जिसके बाद राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 99 रुपए 41 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 90 रुपए 77 पैसे हो गई है. कल राजधानी दिल्ली में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में क्रमश: 50 पैसे और 55 पैसे की बढ़ोतरी हुई थी. चार महीने से ज्यादा के अंतराल के बाद पिछले हफ्ते मंगलवार को पहली बार इन कीमतों में बदलाव किया गया था, जिसके बाद पिछले 7 दिनों के अंदर 6वीं बार ईंधन महंगा हुआ है
देश की आर्थिक राजधानी में एक लीटर पेट्रोल की कीमत 114 रुपए 19 पैसे और एक लीटर डीजल की कीमत 98 रुपए 50 पैसे हो गई है. यहां पेट्रोल की कीमत में में 31 पैसे और डीजल की कीमत में 37 पैसे की बढ़ोतरी हुई है. हाल ही में कच्चे तेल की कीमतों में तंग आपूर्ति के डर से लगभग 35-40 प्रतिशत की वृद्धि हुई है.गौरतलब है कि नवंबर की शुरूआत से मंगलवार तक ईधन की कीमतें स्थिर रहीं थी, उस दौरान केंद्र ने पेट्रोल और डीजल पर उत्पाद शुल्क में क्रमश: 5 रुपए और 10 रुपए प्रति लीटर की कमी की थी. ओएमसी विभिन्न कारकों के आधार पर परिवहन ईंधन लागत में बदलाव करती है. आखिरी कीमत में उत्पाद शुल्क, मूल्य वर्धित कर और डीलर का कमीशन शामिल है.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।