दुनिया का सबसे मनहूस मोबाइल नंबर, जिसे मिला उसकी हो गई मौत; अब लेने से डरते हैं लोग
JaunpurUpdateNews
इस भूतिया मोबाइल नंबर को लेकर सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चर्चा चल रही है. अब तक तीन लोगों ने यह फोन नंबर अलॉट करवाया था, तीनों लोगों की बहुत ही दर्दनाक मौत हुई. तीनों के साथ ऐसी बुरी घटना घटी, जिसके बारे में जानकर लोगों की रूह कांप गई.
यह फोन नंबर बुल्गारिया का है. इस फोन नंबर को सबसे पहले मोबीटेल कंपनी के सीईओ ने लिया था. उनका नाम व्लादमीर गेसनोव था. उन्होंने 0888888888 फोन नंबर को खुद के लिए जारी करवाया था. साल 2000 में उन्होंने यह फोन नंबर जारी करवाया था. इसके अगले साल व्लादमीर की मौत कैंसर से हो गई. बताया जाता है कि कैंसर से मौत होने की अफवाह फैलाई गई थी, जबकि मौत की असली वजह फोन नंबर था.
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
तीन मौतों ने फैला दी दहशत
बुल्गारिया के कुछ मीडिया संस्थानों ने खबरों में बताया था कि यह फोन नंबर ही उनकी जान का दुश्मन बना. इसके बाद डिमेत्रोव नामक एक कुख्यात ड्रग डीलर ने इस नंबर को इस्तेमाल करना चालू किया. इस नंबर को लेने के कुछ ही समय बाद डिमेत्रोव का मर्डर हो गया. डिमेत्रोव को एक रशियन माफिया ने मार दिया था. इसके बाद यह नंबर बुल्गारिया के ही एक व्यापारी ने लिया था. इसके बाद साल 2005 में उनका भी मर्डर कर दिया गया था. वह एक कोकीन ट्रेफिकिंग ऑपरेशन चलाते थे. साल 2005 में तीन मौतों के बाद इस नंबर को हमेशा के लिए सस्पेंड कर दिया गया.

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।