• Breaking News

    एयर एंबुलेंस के नाम पर गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 30 लाख ठगे | Jaunpur Update News

     JaunpurUpdateNews

    फर्जी Website पर एयर एंबुलेंस दिलाने का झांसा देकर ठगी करने वाले एक युवक को शाहदरा जिले की साइबर थाना पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान तिलक नगर निवासी नवदीप संधू के रूप में हुई है।

    आरोपी ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ मिलकर 10 से 12 लोगों से 30 लाख रुपये से अधिक की ठगी की है। नवदीप के पास से पुलिस ने दो मोबाइल फोन और दो एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। आरोपी की गर्लफ्रेंड प्रभदीप कौर को पुलिस की कई टीमें तलाश रही है
    शाहदरा जिला पुलिस उपायुक्त आर सत्य सुंदरम ने बताया कि पांच फरवरी को मानू अरोड़ा ने साइबर थाना पुलिस को शिकायत दी थी कि उन्हें एयर एंबुलेंस की जरूरत थी। दरअसल एक मरीज को गुवाहाटी, असम से हैदराबाद शिफ्ट करना था।
    Subscribe करे हमारे YouTube Channel को

    पीड़ित ने गूगल की मदद से एक वेबसाइट पर संपर्क किया। इसके बाद एयर एंबुलेंस दिलाने का झांसा देकर आरोपियों ने पीड़ित से 4.24 लाख रुपये ऐंठ लिये। इसके बाद आरोपी एंबुलेंस के लिए बहाने बनाने लगे। रुपये वापस मांगने पर उन्होंने इंकार कर दिया। यहां तक कि आरोपियों ने फोन भी उठाना बंद कर दिया।

    पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी। जांच में पता चला कि ट्रांसफर की गई रकम एक निजी कंपनी के खाते में गई है। निजी कंपनी आरोपी नवदीप के पिता और प्रभदीप की मां के नाम पर रजिस्टर्ड थी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad