Server Down: सर्वर डाउन होने से किसान परेशान, नहीं हो पा रही E-KYC | #JaunpurUpdateNews
JaunpurUpdateNews
जौनपुर। किसान सम्मान निधि एवं वृद्धा, विधवा ,दिव्यांग पेंशन के लिए के वाई सी कराने के लिये सर्वर डाउन होने के कारण किसानों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
लाभार्थी देर रात एवं भोर से ही जन सुविधा केन्द्र एवं साइबर कैफे का चक्कर काट रहे हैं किन्तु सर्वर की व्यस्तता के चलते निराश होना पड़ रहा है। विकास खंड मछलीशहर की ग्राम पंचायत बामी में रविवार को लाभार्थियों की समस्या को देखते हुए पंचायत भवन सभागार में विशेष कैम्प का आयोजन ग्राम प्रधान श्रीमती सरोज सिंह ने करवाया, जिससे ग्राम स्तर पर लोगों को लाभ मिल सके किन्तु सर्वर की व्यस्तता के चलते अपेक्षित सफलता नहीं मिल सकी।
Subscribe करे हमारे YouTube Channel को
बड़ी मुश्किल से 8 से 10 लोगों की ही ई-के वाई सी हो सकी। गौरतलब है कि शासन की ओर से पेंशन और किसान सम्मान निधि दोनों के लिये के वाई सी सत्यापन कराना अनिवार्य कर दिया गया है।ई-के वाई सी के लिये मोबाइल नंबर को आधार से लिंक होना आवश्यक है।
बिना सत्यापन के पेंशन और किसान सम्मान निधि को रोके जाने की खबरों के बीच एक साथ बड़ी संख्या में लाभार्थी ई-के वाई सी के लिए ट्राई कर रहे हैं जिससे सर्वर ओवर लोड हो जा रहा है। माह अप्रैल में किसान सम्मान निधि की अगली किश्त आने की सम्भावना है जिस कारण किसानों की चिंता और भी बढ़ गयी।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।