• Breaking News

    इन 5 Secret Tricks से बिजली का बिल हो जाएगा आधा! धड़ल्ले से इस्तेमाल करें A/C-Cooler

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: अब जिस ट्रिक की हम बात कर रहे हैं, उससे शायद आप वाकिफ होंगे. अगर आप बिजली बचाना चाहते हैं तो इस्तेमाल करने के बाद अपने डिवाइसेज को ऑफ करना न भूलें. अक्सर ऐसा होता है कि फोन चार्ज करने के बाद या फिर टीवी देखने के बाद आप मेन प्लग को ऑफ करना भूल जाते हैं. इससे बिजली की काफी बर्बादी होती है.

    अगर आप अपने एसी को 24 डिग्री पर चलाएंगे, तो उससे एसी ज्यादा बिजली नहीं खर्च होने देगा और इस तरह आपके बिजली के बिल में काफी अंतर हो सकता है. साथ ही, आप टाइमर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. एसी कि सेटिंग्स में बदलाव करके आप हर महीने चार से हजार रुपये तक बचा सकते हैं.

    साथ ही, बिजली के कोई भी उपकरण खरीदने से पहले उनकी रेटिंग जरूर देख लें और वो प्रोडक्ट्स खरीदने का प्रयास करें, जिनकी रेटिंग ज्यादा हो और जो बिजली की बचत करते हों.

    आप चाहें तो कई डिवाइसेज के लिए एक एक्स्टेन्शन बोर्ड का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, क्योंकि इस तरह, आप एक स्विच को बंद करके कई डिवाइसेज से एक साथ बिजली बचा सकेंगे.

    अगर आप अपने घर के लिए ट्यूब लाइट या बल्ब लेने जा रहे हैं तो कोशिश करें कि सीएफएल (CFL) की जगह आप एलईडी बल्ब और लाइट (LED Bulb and Lights) का इस्तेमाल करें. 100W का साधारण बल्ब 10 घंटों में एक यूनिट बिजली यूज करता है, 15W का सीएफएल 66.5 घंटों में एक यूनिट बिजली का इस्तेमाल करता है और अगर एलईडी बल्ब की बात करें, तो उससे एक यूनिट बिजली की खपत तब होती है, जब वो 111 घंटों तक इस्तेमाल किया जाता है.


    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad