• Breaking News

    महिला को डायन बताकर ग्रामीणों ने परिवार को किया परेशान, मारपीट भी की, जानें पूरा मामला

     JaunpurUpdateNews

    जौनपुर अपडेट न्यूज़: धनबाद: झारखंड के कई गांवों में आज भी अंधविश्वास ने डेरा जमा रखा है. धनबाद में एक महिला पर डायन होने का आरोप लगाकर गांव वालों ने पूरे परिवार को गांव और घर से बेदखल कर दिया जिसके बाद अब वो थाने में रहने को मजबूर हैं. मामला धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र के बेजना गांव का है. यहां एक आदिवासी परिवार को डायन बताकर लोगों ने उसके पूरे परिवार को परेशान करना शुरू कर दिया और मारपीट कर उन्हें उनके ही घर से भगा दिया. इंसाफ के लिए महिला समेत पूरा परिवार न्याय की गुहार लगा रहा है.

    गांव और घर से बाहर निकाले जाने के बाद पूरा परिवार दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर है. पीड़ित परिवार ने पहले स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दी लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं होने पर परिवार ने धनबाद महिला थाने पहुंच कर अधिकारियों से न्याय दिलाने की मांग की. परिवार के पीड़ित शख्स मंझियाइन ने बताया कि उनके गांव में लगभग 25 परिवार हैं. 

    गांव के मुखिया समेत सभी परिवार के लोग डायन बताकर आए दिन मारपीट करते हैं और अब उन्हें गांव से भी बाहर निकाल दिया है. इतना ही नहीं गांव में लोगों को उनका बहिष्कार करने का आदेश भी दिया गया है. मंझियाइन की बेटी ने बताया कि उसके गांव में किसी महिला की मौत हो गई थी जिसके बाद से ही गांव के मुखिया समेत सभी गांव वालों ने मिलकर उसके घर के मुख्य द्वार पर दीवार बनवाकर आने-जाने का रास्ता बंद कर दिया. इससे भी जब ग्रामीणों को मन नहीं भरा तो पूरे परिवार को घर से भगा दिया.

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad