• Breaking News

    जौनपुर के युवक को वराणसी में बदमाशो तबड़तोड़ गोलियां बरसाकर किया घायल

     Jaunpur update News

    जौनपुर। जिले के केराकत थाना क्षेत्र के थानागद्दी क्षेत्र के नाऊपुर गांव के निवासी बृजेश सिंह पर वाराणसी में दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर बुरी तरह से जख्मी कर दिया। होली दिन हुई इस वारदात से उनके परिवार में कोहराम मच गया है। ब्रजेश अपने भाई से होली मिलने के लिए वाराणसी गये हुए है। 


     थानागद्दी क्षेत्र के नाऊपुर निवासी बृजेश सिंह उर्फ राजू (42) बीसी संचालक हैं। राजू दोपहर में अपने भाई विपिन सिंह से होली पर मुलाकात के लिए वाराणसी जिले के  लालपुर-पांडेयपुर थाना अंतर्गत प्रेमचंद कालोनी स्थित घर पर पहुंचे थे। इसी बीच मुलाकात के बाद घर से राजू सिंह बाहर निकला तो पड़ोसी जितेंद्र सिंह और मुन्ना सिंह मिल गए। आरोप है कि दोनों नशे में धुत थे। पुरानी किसी बात को लेकर राजू सिंह का दोनों से विवाद हो गया। इसी बीच मारपीट और दोनों की ओर से पथराव शुरू हो गया। तब तक जितेंद्र और मुन्ना ने असलहा निकाल राजू पर फायरिंग शुरू कर दी। राजू के सीने और पेट में दो से तीन गोलियां लगी हैं। ताबड़तोड़ फायरिंग की घटना से कॉलोनी में अफरा-तफरी मच गई और दोनों आरोपी असलहा लहराते हुए भाग निकले। कालोनी के लोगों और परिजनों ने घायल राजू को निजी अस्पताल में भर्ती कराया। 

    राजू सिंह के परिजनों ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि दोनों हमलावर अपराधिक प्रवृत्ति के है। हत्या के मुकदमे में सजायाफ्ता हैं और उच्च न्यायालय से जमानत पर हैं। राजू का भाई विपिन सिंह लालपुर वाहन स्टैंड से अपनी सवारी जीप चलवाता है। आशंका है कि इसी बात को लेकर दोनों में रंजिश चल रही थी।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad