• Breaking News

    जानिए आखिर कितने खतरनाक होते हैं डायरेक्‍ट एनर्जी वेपंस, किन-किन देशों के पास है ये घातक हथियार

     JaunpurUpdateNews

    दुनिया के कई देशों के पास बेहद खतरनाक हथियार मौजूद हैं। इनमें लंबी दूरी की परमाणु और गैर परमाणु मिसाइल शामिल हैं। इसके अलावा जिन वेपंस को अत्‍या‍धुनिक तकनीक का एक बड़ा उदाहरण माना जाता है उनमें शामिल हैं डायरेक्‍ट एनर्जी वेपंस (directed-energy weapon/DEW) । ये इतने खतरनाक होते हैं कि पल भर में दुश्‍मन को बड़ा नुकसान पहुंचाने की काबलियत रखते हैं। ऐसे हथियार अमेरिका और रूस समेत कुछ देशों के पास ही अब तक मौजूद हैं। ये ऐसे हथियार हैं जिनका इस्‍तेमाल अमेरिका में भीड़ को बिना नुकसान पहुंचाए तितर-बितर करने से लेकर दूसरे कामों में किया जा चुका है। भीड़ पर इस्‍तेमाल किए जाने वाले डायरेक्‍ट एनर्जी वेपंस से निकली हाई एनर्जी सामने वाले को कुछ समय के लिए तेज दर्द पहुंचाती है। ये दिखाई नहीं देती है। 

    इन पर नजर

    भारत, पाकिस्‍तान भी इस तरह की तकनीक पर काम कर रहे हैं। कहा जाता है कि ईरान के पास इस तरह के हथियार हैं और ये सर्विस में हैं। वहीं तुर्की को लेकर भी यही दावा किया जाता है। कहा यहां तक जाता है कि तुर्की ने इस तरह के हथियार का इस्‍तेमाल लीबिया में अगस्‍त 2019 में किया था। इसका नाम अल्‍का था। इसके अलावा कई देश इस तरह के हथियारों की टेस्टिंग में लगे हैं। 

    चीन ने बनाया सेटेलाइट नष्‍ट करने वाला डिवाइस

    ताइवान की मीडिया में आई खबर के मुताबिक चीन ने एक ऐसा डिवाइस तैयार किया है जो इसी तकनीक पर आधारित है और सेटेलाइट को नष्‍ट करने या फिर उनको निष्‍क्रय करने की काबलियत रखता है। बता दें कि ये एक भविष्‍य की बेहद घातक तकनीक है। इसमें दुश्‍मन के सामने आने की भी जरूरत नहीं होती है। आपको बता दें कि इस तरह के वेपंस से निकलने वाली माइक्रोवेव की रेंज आमतौर पर 300 हार्ट्ज से लेकर  300 गीगा हार्ट्ज के बीच की होती है। ये एक मीटर से लेकर एक मिलीमीटर के बीच हो सकती है।  

    ऐसे कुछ डिवाइस 

    एक्टिव डिनायल सिस्‍टम (Active Denial System): इसको इंसानों पर टार्गेट करने के लिए बनाया गया है। इससे इंसान को दर्द होता है। इसको अमेरिकी एयरफोर्स ने बनाया है। विजिलेंट ईगल (Vigilant Eagle): ये आमतौर पर हवाई अड्डों समेत दूसरे संवेदनशील स्‍थानों पर लगाया जाता है। इसका मकसद किसी भी तरह के अनजान हवाई हमले से रक्षा है। ये अपनी तरफ आने वाली किसी भी चीज को डिटेक्‍ट कर अपने कंट्रोल सिस्‍टम को कमांड भेजता है और सर्फेस टू एयर गाइडेंस सिस्‍टम के तहत माइक्रोवेव लान्‍च की जाती है। 



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad