मौत की झपकी: चालक की एक गलती से गईं पांच जान
Jaunpur update News
गुरुग्राम स्थित बिनौला के पास दिल्ली-जयपुर हाईवे पर गुरुवार तड़के एक भीषण सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार यह हादसा सेलेरियो कार व कैंटर की जबरदस्त टक्कर के बाद हुआ। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
बताया जा रहा है कि सभी मृतक गुरुग्राम की सोम लॉजिस्ट सॉल्यूशन प्राइवेट लिमिटेड में काम करते थे। इनकी पहचान भारत भूषण, चंद्रमोहन (25) निवासी हांसी हिसार, संदीप (23) निवासी कैथल, प्रवीण शर्मा ( 29) , आशीष (24) के रूप में हुई है। इनमें से परवीन और चंद्रमोहन शादीशुदा हैं व अन्य तीन अविवाहित हैं।
यह सभी चंद्रमोहन के जन्मदिन की पार्टी करके गाजियाबाद से लौट रहे थे और देर रात करीब 2.00 बजे यह हादसा हो गया। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार कार चला रहे आशीष को झपकी आने से उनकी कार सामने से आ रही कैंटर में जा घुसी। सिर्फ यही नहीं कार के पीछे चल रहे वाहन से भी कार को धक्का लगा जिसके चलते सेलेरियो बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
कार में सवार तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दो लोगों को पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बिलासपुर थाना पुलिस ने वाहन रजिस्ट्रेशन संख्या के आधार पर परिजनों की पहचान कर उन्हें इस घटना की सूचना दी। पुलिस परिजनों के आने का इंतजार कर रही है उसके बाद मामला दर्ज किया जाएगा।
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।