• Breaking News

    बाहुबली धनंजय सिंह से कई गुना ज्यादा संपत्ति की मालकिन हैं उनकी पत्नी श्रीकला रेड्डी, करोड़ों की ज्वेलरी; पिता भी रहे हैं MLA

     JaunpurUpdateNews

    उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में बाहुबली नेता और पूर्व सांसद धनंजय सिंह जनता दल यूनाइटेड (JDU) के टिकट पर जौनपुर की मल्हनी सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। धनंजय ने साल 1995 में लखनऊ विश्वविद्यालय से स्नातक और 2008 में वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से परास्नातक की डिग्री हासिल की है। चुनावी हलफनामें में दी जानकारी के मुताबिक धनंजय सिंह तो करोड़पति हैं ही लेकिन उनकी पत्नी और जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकला रेड्डी (Srikala Reddy) उनसे भी अमीर हैं।

    राजनीति से है पुराना नाता: श्रीकला रेड्डी तेलंगाना के एक रईस सियासी परिवार से हैं और अपने माता-पिता की इकलौती संतान हैं। श्रीकला के पिता जितेंद्र रेड्डी नलगोंडा जिले की कोऑपरेटिव के अध्यक्ष और तेलंगाना की हुजूरनगर विधानसभा सीट से निर्दल विधायक भी रह चुके हैं। इसके अलावा श्रीकला की मां ललिता रेड्डी पैतृक गांव और रत्नावरम की सरपंच रह चुकी हैं।

    अमेरिका से की है पढ़ाई: श्रीकला ने चेन्नई से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई पूरी की है और इसके बाद हैदराबाद से बीकॉम करने के बाद अमेरिका से आर्किटेक्चर इंटीरियर डिजाइनर का कोर्स किया। उन्होंने ने इंटीरियर डिजाइनिंग के बिजनेस में उतरने का फैसला किया। आपको बता दें कि मशहूर निप्पो बैटरी ग्रुप श्रीकला रेड्डी के परिवार का ही है।

    "लगभग 8 अरब की संपत्ति की मालकिन: पूर्व सांसद धनंजय सिंह द्वारा दिए हलफनामे के मुताबिक उनके पास कुल राइस मिल, पेट्रोल पंप भी है। उनके पास सवा आठ लाख रुपये, एक फॉर्च्यूनर, टैंकर, बलेनो व होंडा सिटी कार है, वहीं 68 लाख 66 हजार 495 गहने मिलाकर कुल चल संपत्ति 3 करोड़ 56 लाख 62 हजार 562 की संपत्ति है। जबकि 5 करोड़ 31 लाख 81 हजार 183 रुपये की अचल संपत्ति है। वहीं, उनकी पत्नी के पास कैश के नाम पर सिर्फ दो लाख रुपये कैश हैं और निशान की सनी कार है। जिसकी कीमत 11 लाख रुपये बताई है। इसके अलावा श्रीकला के पास 1 करोड़ 74 लाख के गहने हैं। इस तरह कुल चल संपत्ति 6 करोड़ 71 लाख 46 हजार 420 रुपये की है।

    जबकि अचल संपत्ति की बात करें तो सूर्यापेट (आंध्र प्रदेश) में 17. 04 एकड़ जमीन के अलावा तेलंगाना और लखनऊ में भी जमीने हैं। उन्होंने अपनी कुल अचल संपत्ति सात अरब 80 करोड़ की बताई है। श्रीकला के ऊपर बैंक और वित्तीय संस्थाओं के लोन के रूप में 14 हजार 479 रुपए का बकाया है।"

    धनंजय सिंह की तीसरी पत्नी हैं श्रीकला: आपको बता दें कि श्रीकला रेड्डी और धनंजय सिंह की वर्ष 2017 में फ्रांस की राजधानी पेरिस में शादी हुई थी। फिर भारत आकर सात फेरे लिए थे। श्रीकला धनंजय की तीसरी पत्नी हैं। इससे पहले धनंजय पहली शादी डोभी के चांदेपुर की मूल निवासी मीनाक्षी के साथ हुई थी। शादी के डेढ़ साल बाद उनका निधन हो गया था। इसके बाद उन्होंने डॉ. जागृति से दूसरा विवाह किया लेकिन आपसी सहमति न बन पाने के कारण दोनों एक दूसरे से अलग हो गए।

    पति पर हैं 10 मुकदमे: बसपा के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता धनंजय सिंह पर वर्तमान में 10 मुकदमे विचाराधीन हैं। जिसमें से 8 मुकदमे उनके गृह जनपद जौनपुर की अदालतों में है, जबकि एक मुकदमा दिल्ली की पटियाला हाउस कोर्ट में विचाराधीन है। यह ब्योरा उन्होंने खुद अपने चुनावी हलफनामे में दिया। बीते वर्ष जनवरी में हुए अजीत सिंह हत्याकांड में भी वे आरोपी हैं और जांच चल रही है।



    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad