बीच सड़क पर धू-धू कर जलने लगा ओला स्कूटर, अब सरकार ने दिए जांच के आदेश
JaunpurUpdateNews
जौनपुर अपडेट न्यूज़: देश में इलेक्ट्रिक व्हीकल को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार कोशिश कर रही है. ऐसे में शनिवार को पुणे में Ola Scooter में लगी आग की घटना को लेकर सरकार गंभीर है. इस घटना का संज्ञान लेते हुए सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय ने जांच के आदेश दे दिए हैं. सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय के सचिव गिरिधर अरमानी ने बिजनेस टुडे टीवी से कहा,

सरकार ने ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर (Ola Electric Scooter) में लगी आग की घटना पर जांच के आदेश दिए हैं. विज्ञान और तकनीकी क्षेत्र के स्वतंत्र विशेषज्ञ इस घटना की जांच करके अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को सौंपेंगे.''
पुणे के धनोरी इलाके में शनिवार को Ola Electric कंपनी के एक इलेक्ट्रिक स्कूटर में सड़क पर खड़े-खड़े अचानक आग लगने की घटना सामने आई थी. हालांकि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ. स्कूटर में आग लगने का कारण इसकी बैटरी में खामी आना बताया जा रहा है. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर देखते ही देखते वायरल हो गया.
तब से लोगों के बीच इलेक्ट्रिक गाड़ियों की सुरक्षा को लेकर नए सिरे से एक बहस छिड़ गई है. मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने ये जानकारी भी दी कि सरकार इलेक्ट्रिक व्हीकल की सेफ्टी को बहुत ज्यादा संजीदगी से ले रही है. उसने इस घटना के असल कारण की पहचान करने के लिए गहरी जांच-पड़ताल करने को कहा है. इस बीच बेंगलुरू की ओला इलेक्ट्रिक (Ola Electric) ने अपने आधिकारिक बयान में कहा था कि इस मामले में जांच शुरू की जा चुकी है. कंपनी इस जांच से जुड़े अपडेट एक-दो दिन में शेयर करेगी. कंपनी इस स्कूटर के ग्राहक के साथ भी संपर्क में है.
No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।