• Breaking News

    Video: गोरिल्ला पर चढ़ा Pushpa का खुमार, लोगों को काफी गुदगुदा रहा ये वीडियो

     JaunpurUpdateNews

    बीते लंबे समय से दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा का क्रेज इंटरनेट पर देखने को मिल रहा है. सोशल मीडिया पर लंबे समय से इस फिल्म के सॉन्ग और डायलॉग ट्रेंड में बने हुए हैं. पुष्पा फिल्म के सॉन्ग का हुकस्टेप इन दिनों काफी ट्रेंड में है. जिसका खुमार बीते दिनों बड़े से बड़े क्रिकेटर्स के साथ ही फिल्मी हस्तियों के सिर चढ़कर बोल रहा था. 

    फिलहाल हाल ही में एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. जिसमें एक गोरिल्ला को सुपर स्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के श्रीवल्ली सॉन्ग का हुकस्टेप करते देखा गया है. जिसे देख यूजर्स काफी हैरान नजर आ रहे हैं. वहीं वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होते दिखाई दे रही है. हर कोई इस वीडियो को देख काफी गुदगुदा रहा है. वीडियो में एक गोरिल्ला जिसे की चिड़ियाघर में देखा जा रहा है, वह दर्शको को देख अपने बाड़े में टहलते हुए आगे आता है और बाड़े की बाउंड्री के पास पहुंच सीढ़ी पर खड़े होकर तिरछा चलने लगता है. जिसे की वहां मौजूद दर्शकों ने अपने कैमरे में कैद कर लिया. वहीं किसी क्रिएटिव कंटेंट क्रिएटर ने इस वीडियो को अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा के श्रीवल्ली सॉन्ग पर इसे एडिट कर दिया है.


    फिलहाल वीडियो में दिख रहे गोरिल्ला का हुकस्टेप एकदम कमाल का है, जो की सॉन्ग के हुकस्टेप की तरह ही लग रहा है. वीडियो को खबर लिखे जाने तक सोशल मीडिया पर लाखों व्यूज के साथ ही 11 लाख से ज्यादा लाइक्स मिल गए हैं. वीडियो को देख हैरान हो रहे यूजर्स लगातार अपने रिएक्शन देते नजर आ रहे हैं. जिसमें से एक का कहना है कि 'जानवरों पर पुष्पा फिल्म का साइड इफेक्ट.'

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad