• Breaking News

    जौनपुर में चारा काटने गए युवक की सरिया घोंप कर हत्या, पुरानी रंजिश भी बताई जा रही

     JaunpurUpdateNews

    होली के दिन खेत में चारा काटने गए युवक की चाकू सरिया से गोद  कर दी गई।पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी। महराजगंज थाना क्षेत्र के अहिरौली निवासी राहुल सिंह उर्फ डब्ल्यू शुक्रवार को खेत में चारा काटने गया था। इसी दौरान डीजे बजा रहे युवकों ने सरिया लाठी व चाकू के वार से उसकी  हत्या कर दी। हालांकि हत्या की वजह का अभी पता नहीं चल सका है।

    इस मामले में पुरानी रंजिश भी बताई जा रही हैं। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष महराजगंज रमेश कुमार मामले की जांच पड़ताल में जुटे हैं। राहुल सिंह की मौत के बाद पत्नी कंचन सिंह, व पुत्र ऋषभ (12 वर्ष) हर्षित (8 वर्ष) पूरी तरह से बेसहारा हो गए हैं। इनकी सिर से पति व पिता का साया उठ गया है। कंचन कंचन रोते- रोते बेसुध हो जा रही है। जबकि पुत्रों की सूनी आंखें अपने पिता को ढूंढ रहे है। सांत्वना देने पहुंचे वालों की आंखें भी नम हो जा रही हैं।

    राहुल सिंह तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। पूर्व से ही इस परिवार में होली न सहने एवं भाभी के आपरेशन के कारण परिवार होली नहीं मना रहा था। ऐसे में राहुल खेत से बरसीम काटने गए थे। इसी दौरान वहां डीजे बजा रहे युवकों से हुए विवाद के बाद उनके ऊपर चाकू लाठी सरिया से हमला कर दिया गया। घायलावस्था में परिजन इलाज के लिए महराजगंज स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। जहां से बेहतर इलाज के लिए जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया, रास्ते में ही राहुल सिंह की मौत हो गई। मौत की खबर घर पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया।

    राहुल सिंह की मौत के बाद 35 वर्षीय पत्नी कंचन सिंह व दो पुत्र 12 वर्षीय  ऋषभ व आठ वर्षीय हर्षित बेसहारा हो गए हैं। कंचन रोते- रोते बेसुध हो जा रही है। जबकि पुत्रों की सूनी आंखें अपने पिता को ढूंढ रही हैं। सांत्वना देने पहुंचने वालों की आंखें भी नम हो जा रही हैं।

    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad