सपा समर्थकों ने रोका भाजपाइयों का 'डीजे वाला' जुलूस, नोकझोंक के बाद हुआ हंगामा
JaunpurUpdateNews
अमरोहा के ढबारसी में होली के दिन भाजपाइयों द्वारा निकाले जा रहे जुलूस को सपा समर्थकों ने रोक दिया, जिसके बाद दोनों पार्टियों के समर्थक भिड़ गए। दोनों पक्षों में जमकर नोकझोंक हुई और फिर हंगामा हो गया। मौके पर पहुंचे सीओ और एसडीएम ने दोनों पक्षों को समझा कर मामला शांत कराया। मामले में 50 लोगों के खिलाफ शांतिभंग की कार्रवाई की गई है।
यह मामला आदमपुर थानाक्षेत्र बुखारीपुर गांव का है। यहां होली के दिन शाम के समय सपा समर्थकों ने गांव में जुलूस निकाला था। इसके बाद भाजपा समर्थक डीजे के साथ जुलूस निकाल रहे थे। आरोप है कि सपा समर्थकों ने अपने मोहल्ले में डीजे से जुलूस निकालने का विरोध किया। इसी बात को लेकर सपा और भाजपा के समर्थक आमने-सामने आ गए।
मामला इतना बढ़ा कि लाठी-डंडे तक निकल आए। विवाद की सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके बाद सपा समर्थकों पर कार्रवाई की मांग को लेकर नाराज भाजपा के समर्थक महिलाओं के साथ गांव में ही धरने पर बैठ गए।
इसकी सूचना मिलने पर उप जिलाधिकारी अनिल कुमार श्रीवास्तव और पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडेय मौके पर पहुंच गए। उन्होंने लोगों को समझा कर मामला शांत कराया। बाद में भाजपा समर्थकों ने जुलूस निकाला। पुलिस क्षेत्राधिकारी सतीश चंद्र पांडेय का कहना है कि होली के जुलूस को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई थी। मामला शांत करा दिया गया है। मामले में दोनों पक्षों के 50 लोगों के खिलाफ शांति भंग की कार्रवाई की गई है।

No comments
Jaunpur Update News For Advisement Contect Us
विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
----------------------------------
हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
------------------------------
Jaunpur Update न्यूज पोर्टल
www.jaunpurupdate.com
डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
मो. 8299305423 , 9451220345
जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।