• Breaking News

    Jaunpur Election 2022 Voting LIVE : जौनपुर में एक बजे तक 36.29 फीसद मतदान, कई जगहों पर ईवीएम खराब होने की शिकायत

     JaunpurUpdateNews

    विधानसभा चुनाव के सातवें व अंतिम सातवें चरण में जौनपुर की नौ सीटों पर सोमवार को मतदान चल रहा है। जौनपुर से प्रदेश सरकार के एक मंत्री, दो पूर्व मंत्री व तीन पूर्व सांसद चुनाव मैदान में हैं। यहां कुल 2145 मतदान केंद्रों पर 3948 मतदेय स्थलों पर कुल 3510929 मतदाता हैं। वहीं इसमें 1826577 पुरुष मतदाता, 1684206 महिला मतदाता और 76 अन्य मतदाता हैं। जिले में कुल 165 नामांकन हुआ था। जिसमें 40 रद्द नामांकन और चार नाम वापसी के बाद कुल 121 उम्‍मीदवार ही चुनावी मैदान में हैं। जिले में जौनपुर सदर, मल्‍हनी, शाहगंज, केराकत (सु.), जफराबाद, मड़‍ियाहूं, मछलीशहर (सु), मुंगराबादशाहपुर और बदलापुर में मतदान चल रहा है। 

    ईवीएम में कप-प्लेट के बटन पर लगाया फेवीक्विक: मड़ियाहूं विधानसभा क्षेत्र के बूथ संख्या 30 चकताला में ईवीएम के कप प्लेट की बटन पर किसी ने फेवीक्विक डाल दिया। जानकारी होने पर लोगों ने हो हल्ला मचाया। इस दौरान मतदान लगभग डेढ़ घंटे तक बाधित रहा। सूचना पर एसडीएम ने पहुंचकर दूसरा ईवीएम रखवाकर मतदान चालू कराया।

    बदलापुर विधानसभा के बूथ संख्या 169 की ईवीएम मशीन आधे घंटे से खराब होने से मतदान रोक दिया गया।

    जौनपुर में दोपहर एक बजे 36.29 फीसद तक मतदान हो चुका था।

    जौनपुर में सुबह 11 बजे 21.27 फीसद तक मतदान हो चुका था।

    एक बजे तक मतदान फीसद

    364 बदलापुर-37.16 फीसद

    365 शाहगंज-39.16 फीसद

    366 जौनपुर- 37.1 फीसद

    367 मल्हनी- 37.75 फीसद

    368 मुंगराबादशाहपुर-32.75 फीसद

    369 मछलीशहर-38 फीसद

    370 मड़ियाहूं-36.8 फीसद

    371 जफराबाद-34 फीसद

    372 केराकत-39.92 फीसद

    सुबह 11 बजे तक  21.27 फीसद मतदान

    364 बदलापुर-22 फीसद

    365 शाहगंज-23.6फीसद

    366 जौनपुर-20.03 फीसद

    367 मल्हनी-23 फीसद

    368 मुंगराबादशाहपुर-21.25 फीसद

    369 मछलीशहर-23 फीसद

    370 मड़ियाहूं-22 फीसद

    371 जफराबाद-18 फीसद

    372 केराकत-18.6 फीसद

    सुबह नौ बजे तब जौनपुर की विधानसभाओं में मत फीसद

    364 बदलापुर-9 फीसद

    365 शाहगंज-10 फीसद

    366 जौनपुर-10 फीसद

    367 मल्हनी-11 फीसद

    368 मुंगराबादशाहपुर-9 फीसद

    369 मछलीशहर-10 फीसद

    370 मड़ियाहूं-10 फीसद

    371 जफराबाद-8 फीसद

    372 केराकत-11 फीसद

    मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाऊपुर बूथ पर एक खंभे पर सपा पार्टी का झंडा लगा था। जिसका कार्यकर्ताओं ने विरोध करते हुए भाजपा प्रत्याशी अजय शंकर दुबे को सूचित किया। उन्‍होंने आकर प्रशासन को सूचित कर झंडा उतरवाया।

    पीठासीन अधिकारी पर मतदान प्रभावित करने का आरोप : समाजवादी पार्टी के इंटरनेट मीडिया हैंडल से मछलीशहर विधानसभा के बूथ संख्या 335 पर पीठासीन अधिकारी पर मतदान को प्रभावित करने का आरोप लगाया है। ट्वीट होने के बाद जिला प्रशासन से लेकर तहसील प्रशासन में हड़कंप मच गया। मामले बाबत जब उपजिलाधिकारी ज्योति सिंह से बात की गई तो उन्होंने बताया वेब कॉस्ट के द्वारा 335 के बूथ पर पीठासीन अधिकारी पर मतदान प्रभावित करने की शिकायत की गई थी। किन्तु कंट्रोल रूम द्वारा जब मामले की पूरी जानकारी ली गई तो मामला निराधार पाया गया। प्राथमिक विद्यालय धावा 335 बूथ पर मतदान नियमानुसार सही चल रहा है।

    चार बूथों पर बदला गया वीवीपैट : बदलापुर विधानसभा के बूथ संख्या 217 अगरौरा, 243 मैनुद्दीनपुर, 95 कम्मरपुर तथा 101 तिलवारी का वीवीपैट माकपोल के पूर्व बदलना पड़ा। इसी तरह बूथ संख्या 123 शाहपुर में वीवीपैट में पर्ची फंसने से कुछ देरतक मतदान बाधित रहा। इसी तरह बूथ संख्या 85 दुधौड़ा में माकपोल के दौरान बीयू खराब होने से बीयू बदलना पड़ा। बूथ संख्या 292 धुरीपुर में सीयू की बैटरी काम न करने पर बदलना पड़ा है।

    फर्जी मतदान को लेकर मचा हो हल्ला : मल्हनी विधानसभा के उतरीजपुर बूथ पर फर्जी वोटिंग को लेकर शिकायत पर मचा हो हल्ला। पुलिस ने एक युवक को पकड़कर थाने ले गई। इस दौरान दस मिनट तक मतदान बाधित रहा।

    देर से शुरू हुआ मतदान : विधानसभा सदर के जूनियर हाईस्कूल पोरई कलां में बूथ संख्या 136 में 15 मिनट की देरी से सात बजकर पंद्रह मिनट पर मतदान शुरू हुआ तब तक यहां लंबी लाइन लगी लग चुकी थी। मीरगंज बूथ संख्या 403 पर मशीन में तकनीकी समस्या के चलते कनेक्ट होने में विलंब हुआ। वहीं 20 मिनट देरी से शुरू हुआ मतदान। मछलीशहर बूथ संख्या 45 जमालपुर पर ईवीएम की बैटरी खराब होने के कारण बैटरी बदलने पर 30 मिनट बाद मतदान शुरू हुआ। विधानसभा सदर के जूनियर हाईस्कूल पोरई कलां में बूथ संख्या 136 पर भी देर से मतदान शुरू हुआ। वहीं बरईपार मुंगराबादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र 368 के बूथ संख्या 186 पर मशीन में कुछ तकनीकी कमी से एक घंटे बाद मतदान शुरू हो पाया। हालांकि, कुछ ही देर में तकनीकी कमी सही हो गयी, इसके बाद तुरंत मतदान शुरू करा दिया गया। केराकत के बेलवरियां गांव के बूथ संख्या 293 पर ईवीएम में खराबी की वजह से मतदान डेढ़ घंटा देरी से शुरू हुआ। सूचना पर‌ पहुंचे अधिकारियों की‌ टीम ने ईवीएम को बदलकर दूसरा ईवीएम लगाया, जिसके बाद मतदान शुरू हुआ। वहीं दोपहर में कबेली बूथ संख्या-53 का ईवीएम खराब हो गया है। 20 मिनट से मतदान कार्य बाधित




    No comments

    Jaunpur Update News For Advisement Contect Us

    विज्ञापन के लिये संपर्क करे Jaunpur Update News Portal
    ----------------------------------
    हमारे न्यूज पोर्टल पर सस्ते दर पर कराएं विज्ञापन।
    सम्पर्क करें: मो. 8299305423 , 9451220345
    ------------------------------
    Jaunpur Update न्यूज पोर्टल

    www.jaunpurupdate.com
    डिजिटल खबर एवं विज्ञापन के लिए सम्पर्क करें।
    मो. 8299305423 , 9451220345

    जौनपुर के लोगों ने अपना भरपूर सहयोग और प्यार देकर जौनपुर अपडेट को जौनपुर का सर्वाधिक पढ़ा जाने वाला न्यूज पोर्टल बना दिया है।

    Post Top Ad

    Post Bottom Ad